चुनरी यात्रा में उमड़ा अस्था का सैलाब: हजारों की संख्या में पहुंची महिला श्रद्धालु, 151 मीटर लंबी चुनरी लेकर पहुंचे ईलाही माता मंदिर

[ad_1]

सीहोर3 घंटे पहले

हर साल की तरह इस साल भी हिंद रक्षक युवा समिति के तत्वाधान में भव्य चुनरी यात्रा निकली। मां नवदुर्गा के उपासना पर्व नवरात्रि में विशाल चुनरी यात्रा शहर के प्राचीन करोली माता मंदिर की पूजा अर्चना कर प्रारंभ हुई, जो शहर के कस्बा स्थित ईलाही माता मंदिर पर समापन हुई। करीब 151 मीटर लम्बी और सितारों से जड़ी चुनरी लेकर पहुंचे। यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।

चुनरी यात्रा का विठलेश सेवा समिति सहित शहर के चौराहे-तिराहे पर बने संगठनों के मंचों से स्वागत किया गया। सुबह साढ़े दस बजे पूजा अर्चना के बाद चुनरी यात्रा निकाली गई। जो सात घंटे बाद इलाही माता मंदिर पहुंची जहां श्रद्धालुओं ने माता को चुनरी अर्पित की। चुनरी यात्रा में मराठी, गुजराती, राजस्थानी परिधनों में छोटी-छोटी कन्याओं ने गरबा, घूमरा और आदि पर नृत्य की प्रस्तुति दी। यात्रा में भगवान शंकर, राम, हनुमान जी सहित अन्य देवियों की झांकी सजाई गई थी।

नपाध्यक्ष राठौर ने बताया कि चुनरी यात्रा शुक्रवार को सुबह करोली वाली माता मंदिर गंज से सुबह साढ़े दस बजे शुरू हुई जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई इलाही माता हनुमान फाटक कस्बा पर महाआरती एवं प्रसादी वितरण के बाद समाप्त हुई। पिछले दस सालों से हिंद रक्षक युवा समिति के तत्वाधान में नवरात्रि के पावन अवसर पर निकाली जाने वाली भव्य चुनरी यात्रा सीहोर शहर की पहचान बन गई है।

नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने बताया कि चुनरी यात्रा का मुख्य उद्देश्य धर्म को जन-जन तक पहुंचाने के साथ सामाजिक समरसता के संकल्प को लेकर धार्मिक भावना से ओत-प्रोत सितारों से सजी 151 मीटर से अधिक लंबी विशाल चुनरी-यात्रा माँ शक्ति स्वरूपा इलाई माता के चरणों में अर्पित की गई। चुनरी यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय, विधायक सुदेश राय, पूर्व विधायक रमेश सक्सेना, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल अरोरा, पूर्व नपाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, युवा नेता सन्नी महाजन, दामोदर राय, राजेन्द्र राजपूत के अलावा सभी पार्टियों के जनप्रतिनिधियों के अलावा नगर पालिका के समस्त पार्षद, सामाजिक संगठनों, धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी और समाजजन मौजूद थे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button