खाद्य सामग्री में फेरबदल करने वाले आरोपी गिरफ्तार: रासायनिक उर्वरक का अवैध भंडारण और विक्रय कर रहे थे, पुलिस ने की कार्रवाई

[ad_1]
खरगोनएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

शासकीय उचित मूल्य दूकान में खाद्य सामग्री फेरबदल और अवैध उर्वरक भंडारण कर विक्रय करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना चैनपुर पर शासकीय उचित मूल्य दुकान में खाद्य सामग्री फेरबदल और अवैध उर्वरक भंडारण कर विक्रय के चलते 5 जुलाई को आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत सुनिताबाई उम्र 22 साल निवासी बलखड, बायसुबाई उम्र 32 सालनिवासी जार्मदा और जवानसिंग उम्र 23 साल और 28 जुलाई 2022 को मनीकेरा निवासी केशव के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।
प्रकरण दर्ज होने के बाद से ही आरोपी लगातार फरार चल रहे थे। 28 सितंबर को मुखबीर से सूचना मिली की आरोपी केशव घर पर आया हुआ है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम रवाना कर आरोपी केशव को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार 29 सितंबर को पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर आरोपी सुनिताबाई पति श्यामलाल तडोले, बायसुबाई पति मदन तडोले और जवानसिंग पिता कुशिया तडोले को घर से ही गिरफ्तार किया। आरोपियों को शुक्रवार न्यायालय में पेश किया गया।
डेढ लाख का रासायनिक ऊर्वरक और करीब 4 लाख का खाद्य किया था जब्त
पुलिस ने बताया कि आरोपी से अवैध रूप से भंडारित युरिया 91 बेग एवं तप्ती फर्टीलाईजर भुमि सुधारक 138 बेग कुल 229 बेग जब्त किए गए थे। आरोपियों से जब्त किए गए रासायनिक ऊर्वकर की कुल कीमत 1 लाख 52 हजार 292 रुपए बताई जा रही है। इसी प्रकार शासकीय उचित मूल्य दूकान में खाद्य सामग्री गेहुं, 105 क्विंटल 2 किलो, चावल 16 क्विंटल 61 किलो और शक्कर 23 किलो जब्त की गई। जिसका कीमत 3 लाख 83 हजार 175 रुपए थी।
Source link