नेपानगर नपा परिणाम एनलिसिस: अध्यक्ष पद के चयन में निर्दलीयों की रहेगी निर्णायक भूमिका; जानिए क्या होंगे समीकरण…

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Burhanpur
  • Independents Will Play A Decisive Role In The Selection Of The Post Of Nepanagar Municipality President, Congress On 12 Seats, BJP On 10, Independents On 2

बुरहानपुर (म.प्र.)25 मिनट पहले

नेपानगर नगर पालिका चुनाव परिणाम शुक्रवार को घोषित हुए। कांग्रेस ने 12, भाजपा 10 सीट जीती। 2 निर्दलीय प्रत्याशी जीतकर आए जो नगर पालिका अध्यक्ष चयन में निर्णायक भूमिका में रहेंगे।

खास बात यह है कि जो दो निर्दलीय प्रत्याशी जीतकर आए उन्हें भाजपा ने टिकट नहीं दिया था। उन्होंने बागी होकर चुनाव लड़ा और जीते। अब वही दो पार्षद निर्णायक की भूमिका में है। इधर कांग्रेस का भी दावा है कि नपाध्यक्ष हमारा बनेगा।

नगर पालिका अध्यक्ष पद महिला पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। इस बार पार्षद पद के 70 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे जिसमें 46 महिलाएं थीं। 13 महिलाएं चुनाव जीती हैं। जबकि पुरूष 11 ही जीते। महिला सीट होने से यहां महिलाओं का दबदबा रहेगा।

भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी को मिले समान वोट, चिठ्ठी डालकर हुआ निर्णय

भाजपा ने सांसद प्रतिनिधि प्रवीण काटकर को टिकट नहीं दिया। उन्होंने अपनी पत्नी सरला काटकर को वार्ड 21 से निर्दलीय मैदान में उतारा। उनके सामने भाजपा की छाया गुडगे उम्मीदवार थीं। दोनों को 126-126 वोट मिले। तब चिठ्ठी डालकर निर्णय किया गया। जिसमें सरला प्रवीण काटकर विजयी रहीं।

वहीं वार्ड 22 से बसंती बाई उईके भाजपा समर्थित हैं, लेकिन उन्हें भी पार्टी ने टिकट नहीं दिया था। निर्दलीय चुनाव लड़ीं। उन्हें 215 वोट मिले। जबकि कांग्रेस की संगीता बाई को 182 वोट मिले। 33 वोट से बसंती बाई उईके चुनाव जीतीं।

कईं जगह रही कांटे की टक्कर, महज 2-3 वोट से भी जीते चुनाव

कई वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर रही। वार्ड क्रमांक एक से भाजपा के रमेष कैथवास महज 3 वोट से चुनाव जीते। उन्हें 336 वोट मिले जबकि कांग्रेस के अजय सुरेश को 333 वोट मिले।

इसी तरह कुछ अन्य वार्डों में भी जीत का अंतर काफी कम रहा। वार्ड 9 में कांग्रेस प्रत्याशी अंबादास सोनवणे को 365 वोट मिले। जबकि उनके सामने चुनाव लड़ रही संगीता बाई महज 2 वोट से चुनाव हार गईं। उन्हें 363 वोट मिले। कहीं जीत का अंतर 10-15 तो कहीं 50 वोटों का भी रहा।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link