मंत्री मीना सिंह के क्षेत्र में भाजपा काे बहुमत: पाली नगर पालिका में कांग्रेस के पांच पार्षद जीते, आप का भी खाता खुला

[ad_1]
उमरियाएक घंटा पहले
उमरिया जिले में नगरीय निकाय चुनाव संपन्न हो चुके हैं। कैबिनेट मंत्री मीना सिंह के विधानसभा क्षेत्र की पाली नपा में भाजपा ने परचम फहराया है। नगर पालिका पाली में हुए चुनाव में भाजपा को बहुमत मिल गया। उसे आठ पार्षद जीते हैं। कांग्रेस को 5 सीटों से ही संतोष करना पड़ा। नगर पालिका पाली में एक सीट आम आदमी पार्टी और एक निर्दलीय उम्मीदवार की जीत हुई है।
नगर पालिका पाली में पूर्व अध्यक्ष उषा कोल को भाजपा से टिकट नहीं दिया गया था। इसके बाद उषा कोल ने निर्दलीय पर्चा भर कर मैदान में आ गई थी। वार्ड नंबर 5 से चुनाव जीत गई। उषा कोल पूर्व में भाजपा से नगरपालिका पाली की अध्यक्ष थी। अपने विकास के मुद्दों को लेकर चुनावी मैदान में आई थी। भाजपा से बगावत कर चुनाव के मैदान में आने के बाद भाजपा ने उन्हें निष्कासित कर दिया था।
वार्ड 3 में संध्या रानी पांडे जीती
आम आदमी पार्टी की वार्ड नंबर 3 की प्रत्याशी संध्या रानी पांडे विकास के मुद्दों के साथ और उनके विकास के वादे जनता को पसंद आए और जनता ने उन्हें चुनकर परिषद में भेज दिया। वार्ड नंबर 14 शकुंतला प्रधान जो कि पूर्व में कांग्रेसी विधायक थी, लेकिन भाजपा ने उन्हें वार्ड नंबर 14 से पार्षद पद का प्रत्याशी बनाया और वह जीत गई।
जिले के चार निकायों में भाजपा
इससे पहले नगर परिषद मानपुर, चंदिया, नौरोजाबाद में भाजपा की नगर सरकार बन चुकी है। नगर पालिका उमरिया में कांग्रेस की नगर सरकार है। अब जिले के पांच नगरीय निकायों की बात करें तो यहां चार में भाजपा व एक में कांग्रेस की सरकार है।
भाजपा के लिए पाली प्रतिष्ठा वाली सीट
भारतीय जनता पार्टी के लिए नगर पालिका पाली इसलिए खास है कि यह मानपुर विधानसभा क्षेत्र में आती है। मानपुर विधायक मीना सिंह सूबे कैबिनेट मंत्री हैं। पाली नगर जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे का गृह नगर भी हैं। इसलिए यहां पर भाजपा का अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बैठाना भाजपा की प्रतिष्ठा है। नगर पालिका पाली में भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार में प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान पाली पहुंचे थे।और जनता से भाजपा समर्थित पार्षदों को वोट देकर विजयी बनाने की अपील की थी।
Source link