राजगढ़ में शिवराज: बोले- बहन बेटियों के साथ किसी ने गलत किया तो मप्र की इसी धरती पर उसे फांसी पर लटकाया जाएगा

[ad_1]
![]()
राजगढ़ (भोपाल)6 घंटे पहले
राजगढ़ में गुरुवार को सीएम शिवराज सिंह ने जिले के कई कार्यक्रम में शिरकत की। सीएम गुरुवार को दोपहर में 1 बजे खुजनेर पहुंचे । जहां उन्होंने बस स्टैंड पर स्थित शहीद मनीष विश्वकर्मा की मूर्ति का अनावरण किया। जिसके बाद कार्यक्रम के मंच से शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बहन और बेटियों के साथ गलत करने वाले आरोपियों को प्रदेश की इस धरती पर फांसी पर लटकाया जाएगा और उनके घर भी तोड़े जाएंगे।
राजगढ़ जिले के खुजनेर में शहीद मनीष विश्वकर्मा की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए दोपहर में एक बजे हेलिकॉप्टर से सीएम शिवराज सिंह चौहान, जिले के प्रभारी मंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव व मंत्री विश्वास सारंग खुजनेर पहुंचे। जहां अनावरण के कार्यक्रम में सबसे पहले सीएम ने शहीद की प्रतिमा का अनावरण किया। शहीद मनीष विश्वकर्मा को माला पहनाने के बाद शहीद के माता पिता को गले लगाया। जिसके बाद सीएम ने सभा के मंच पर कन्याओं पूजन किया।
जिसके बाद शिवराज सिंह चौहान ने मंच से कहा कि अगर किसी ने बहन और बेटियों के साथ गलत किया तो उसे मध्यप्रदेश की इसी धरती पर फांसी पर लटकाया जाएगा । और उसका घर भी तोड़ देंगे । सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जो गरीब से उसे भू अधिकार योजना के तहत सरकारी जमीन पर रहने के लिए पट्टे दिए जाएंगे। जहां जमीन नही होगी वह पर निजी जमीनों को खरीद पर गरीबों रहने के लिए दी जाएगी।
Source link










