कांग्रेस मुक्त जिला पंचायत, अपनो में उलझी भाजपा: 5 जिपं सदस्यों का समितियों से इस्तीफा, बाड़ेबंदी की चर्चा; भाजपा जिलाध्यक्ष, विधायक कलेक्टर से मिले

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Burhanpur
  • 5 Zip Members Resign From Committees, Discussion Of Fencing; BJP District President, MLA Met The Collector

बुरहानपुर16 मिनट पहले

जिला पंचायत इस बार कांग्रेस मुक्त है। यहां कांग्रेस पार्टी से एक भी जिला पंचायत सदस्य नहीं है, लेकिन भाजपा आपसी खींचतान में ही उलझ गई है। बुधवार सुबह जिपं की समितियों से 5 सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया।

खास बात यह है कि इसकी जानकारी उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे को भी नहीं दी। उन्हें बाद में पता चला कि ऐसा कुछ हुआ है तब जिलाध्यक्ष लधवे और नेपानगर विधायक सुमित्रा कासडेकर कलेक्टर प्रवीण सिंह से मिलने कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। वहीं सूत्रों की माने तो जिला पंचायत सदस्यों की बाड़ाबंदी की गई है। इसके पीछे भाजपा के ही लोग हैं और सदस्यों की लोकेशन महाराष्ट्र की आ रही है।

कौन कर रहा राजनीति संगठन को करेंगे शिकायत

इसे लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने कहा- हमें आज पता चला कि 5 जिला पंचायत सदस्यों ने समितियों से इस्तीफा दे दिया है इसकी जानकारी लेने कलेक्टर से चर्चा करने पहुंचे हैं कि किस नियम के तहत यह हुआ है। सभापति बनने के बाद विकास के काम आगे बढ़ते हैं, लेकिन ऐसा कौन कर रहा है यह पता करेंगे। भोपाल तक इस विषय को ले जाएंगे। कौन व्यक्ति है जो इसक तरह की राजनीति कर रहा है इसकी शिकायत संगठन से करेंगे। सभी सदस्यों को कार्यालय बुलाया गया है। उनसे भी जानेंगे कि इसके पीछे के कारण क्या है।

महाराष्ट्र बताई जा रही लोकेशन

बताया जा रहा है कि पार्टी में से ही एक नेता अपने सदस्यों को जिला पंचायत की प्रमुख समितियों का सभापति बनाना चाहते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया इसलिए इसमें राजनीति की गई। तीसरी बार में भी सभापतियों का चयन नहीं हो पाया। दो बार तो आहूत सम्मेलन स्थगित हो गया और तीसरी बार 5 सदस्यों ने ही समितियों से इस्तीफा दे दिया। वहीं बाड़ाबंदी की चर्चा भी है और इस्तीफे के बाद से सदस्यों की लोकेशन महाराष्ट्र की होना बताई जा रही है।

शासन से लिया जा रहा मार्गदर्शन

इसे लेकर कलेक्टर प्रवीण सिंह ने कहा- आज सभापति चुनाव की तारीख तय थी। एडीएम ने मुझे बताया 5 जिपं सदस्यों ने समितियों की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में चुनाव नहीं करा पाए। इस संबंध में शासन के वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन लिया जा रहा है। इसके लिए पत्र बनाया है। मार्गदर्शन के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button