कैबिनेट बैठक पर दिग्गी के भाई का तंज: ट्वीट कर लिखा- शिवराज सिंह इस्तीफा दें; ‘शिव’ को प्रदेश चलाने दें

[ad_1]

गुनाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
चांचौड़ा विधायक लक्ष्मण सिंह द्वारा किया गया ट्वीट। - Dainik Bhaskar

चांचौड़ा विधायक लक्ष्मण सिंह द्वारा किया गया ट्वीट।

प्रदेश के पूर्व CM दिग्विजय सिंह के भाई और कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक पर तंज कसा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि शिवराज सिंह इस्तीफा दे दें और भगवान शिव को ही प्रदेश चलाने दें। इससे घोटाले नहीं होंगे और घोटाले करने वालों को सजा भी मिलेगी। हालांकि उन्होंने भगवान महाकाल की अध्यक्षता में हुई बैठक को अच्छी शुरुआत बताया।

बता दें कि मंगलवार को पहली बार उज्जैन में कैबिनेट की बैठक हुई थी। यहां पर सीएम शिवराज के साथ पूरी कैबिनेट बैठी। अध्यक्षता उज्जैन के महाराजाभगवान महाकाल ने की। टेबल की मुख्य सीट पर बाबा महाकाल की तस्वीर को आसीन किया गया। आसपास सीएम शिवराज और मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य बैठे। बैठक में कैबिनेट ने विकास से जुड़ी कई योजनाओं को मंजूरी दी। सीएम ने कैबिनेट की बैठक के पहले खुद कहा- महाकाल महाराज से सबके कल्याण की कामना करता हूं। महाकाल महाराज यहां के राजा हैं, हम लोग सेवक हैं। सेवक के नाते हम लोग महाकाल महाराज से प्रार्थना कर रहे हैं।

चांचौड़ा विधायक का तंज

कैबिनेट की बैठक पर टिप्पणी करते हुए चांचौड़ा विधायक लक्ष्मण सिंह ने ट्वीट किया। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा-“बाबा महाकाल की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। अच्छी शुरुआत है। शिवराज जी इस्तीफा दें। ‘शिव’ को प्रदेश चलाने दें। घोटाले भी नहीं होंगे और घोटाले करने वालों को सजा भी मिलेगी।”

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button