पुलिस की सतर्कता ने बचाया जान: चलती पंजाब मेल ट्रेन में चढ़ते समय युवक का फिसला पैर, पुलिस कर्मी ने बचाई जान

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Datia
- Youth Slipped While Boarding A Moving Punjab Mail Train, Police Personnel Saved His Life
दतिया26 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

चलती ट्रेन से फिसले युवक को निकालता आरक्षक, लाल घेरे में।
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पंजाब मेल में चढ़ते वक्त एक यात्री का पैर फिसल गया और वह लटककर नीचे आ गया। तभी वहां खड़े रेलवे पुलिस कर्मी की नजर उस पर पड़ी। रेलवे पुलिस कर्मी ने दौड़कर यात्री को सहारा देकर डिब्बे के अंदर किया। हादसा ट्रेन के स्टेशन छोड़ने के दौरान हुआ। यह पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 12138 पंजाब मेल मंगलवार को सुबह 11.21 बजे दतिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर रुकी और करीब 10 मिनट तक रुकने के बाद 11.29 पर झांसी के लिए रवाना हुई। ट्रेन जब स्टेशन को छोड़ने लगी तो चलती हुई ट्रेन में एक युवक भी चढ़ने लगा। लेकिन चढ़ते वक्त युवक का पैर फिसल गया और वह नीचे लटककर पटरियों के नीचे जाने लगा। इसी बीच वहां सील चैकिंग ड्यूटी में तैनात आरक्षक रामहेत गुर्जर की नजर पड़ गई।
आरक्षक ने दौड़ लगाकर पटरियों के नीचे जा रहे युवक को दौड़ते हुए उठाया और उसे ट्रेन के डिब्बे में धकेला। रेलवे पुलिस आरक्षक ने मुस्तैदी दिखाते हुए मौत के मुंह में जा रहे यात्री को मौत के मुंह से बाहर निकालते हुए जान बचा ली। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Source link




