9 दिवसीय जागरूकता अभियान: निवाड़ी SP ने शुरू किया अभियान, मानव तस्करी रोकने के लिए जागरूक कर रही पुलिस

[ad_1]

निवाड़ी7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मानव तस्करी रोकने के लिए 9 दिवसीय जागरूकता अभियान चेतना का निवाड़ी पुलिस अधीक्षक तुषारकांत विद्यार्थी ने शुभारंभ किया। निवाड़ी पुलिस अधीक्षक तुषारकांत विद्यार्थी के निर्देशन में मानव तस्करी रोकने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसको लेकर निवाड़ी में जागरूकता कार्यक्रम और ओरछा में सेमिनार का आयोजन हुआ।

महिला सुरक्षा शाखा पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा मानव दुर्व्यापार से संबंधित अपराधों की रोकथाम एवं जागरूकता की दृष्टि से 26 सितंबर 2022 से 4 अक्टूबर 2022 तक प्रदेश स्तरीय जागरूकता अभियान चेतना’का प्रारंभ किया। इस अभियान का उद्देश्य मानव दुर्व्यापार की रोकथाम और शोषित वर्ग विशेषकर महिला एवं बच्चों को समाज के केंद्र बिंदु में लाना है। इसके अलावा जनसमुदाय को मानव दुर्व्यापार एवं महिलाओं को लेकर समाज में व्याप्त कुप्रथाओं एवं कुरीतियों के प्रति जागरूक करना है।

मानव दुर्व्यापार के सक्रिय अपराधियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाना है। अभियान अंतर्गत थाना निवाड़ी के शासकीय उच्चतर बालिका विद्यालय में बालिकाओं को चेतना अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराया। थाना ओरछा अंतर्गत चेतना अभियान में हायर सेकेंडरी स्कूल ओरछा में सेमिनार का आयोजन किया गया। स्कूल में करीब 150 बालक-बालिकाएं उपस्थित रहे, जिसमें बच्चों व स्टाफ को शपथ दिलाई गई। अभियान में उपस्थित प्रतिभागी स्कूली छात्राओं को पुलिस मुख्यालय द्वारा उपलब्ध कराई गई शॉर्ट फिल्म असली हीरो, सुनहरे पंख दिखाई गई। साथ ही मानव दुर्व्यापार को रोकने के लिए शपथ भी दिलाई गई।

झट लिखो पट इनाम पाओ निबंध प्रतियोगिता

पृथ्वीपुर में SDOP पृथ्वीपुर संतोष पटेल ने चेतना अभियान के तहत कॉलेज के बालक-बालिकाओं के बीच झट पट प्रतियोगिता झट लिखो पट इनाम पाओ तात्कालिक निबंध लेखन आयोजित करवाई। विद्यार्थियों की भूमिका में श्रेष्ठ लेख के लिए प्रथम स्थान पाने वाले छात्र विनोद अहिरवार को डीएसपी की वर्दी, छात्रा चांदनी रैकवार को डीएसपी की पी कैप पहनाकर एवं छात्रा पूनम को राजपत्रित पुलिस केन हाथों में थमा कर सम्मानित किया। साथ ही शॉल-श्रीफल देकर हौंसला अफजाई करी व चाइल्ड हेल्प लाइन एवं कानूनी प्रावधानों के बारे में बताया। गांवों से पढ़ने के लिए आने वाले विद्यार्थियों ने भविष्य में पुलिस अधिकारी बनने का सपना लिया है। इस नवाचार से बच्चों के मन में पुलिस के प्रति संवेदनशीलता, सहजता और सुरक्षा की भावना विकसित हुई है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button