जैविक खेती के अंतर्गत मशरूम फार्मिंग विषय: दूसरे दिन मशरूम उत्पादन की कार्यविधि और भण्डारण उपयोग की दी महत्वपूर्ण जानकारी

[ad_1]
आगर मालवा5 घंटे पहले
शासकीय नेहरू पीजी कॉलेज, गृह विज्ञान एवं आंतरिक आश्वासन प्रकोष्ठ आइक्यूएसी एवं स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में जैविक खेती के अंतर्गत मशरूम फार्मिंग विषय पर पांच दिवसीय कार्यशाला के दूसरे दिन मंगलवार को कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में राधेश्याम फुलेरिया ने मशरुम का परिचय दिया। स्पॉन जिसे मशरूम का बीज कहते हैं, कि उत्पादन कार्य विधि, आवश्यक सामग्री की तैयारी, भंडारण, उपयोग आने वाले प्रिजर्वेटिव्स के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
इसके बाद उन्होंने धींगरी मशरूम का सुखा नमूना दिखाते हुए उत्पादन के लिए आवश्यक केमिकल, उनका अनुपात, प्रक्रिया में लगने वाला समय आदि और प्रत्येक चरण की सादोहरण जानकारी दी।
ढिंगरी मशरूम उत्पादन में आवश्यक उपकरण, मशीनरी आदि पर भी चर्चा हुई, मशरूम की खेती के लिए आवश्यक कंपोस्ट खाद बनाने की विधि दी बताई तथा प्रैक्टिकल रूप से बनाना बताया गया। संचालन छात्रा मुस्कान जैन के द्वारा किया गया। इस अवसर पर बडी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। जानकारी कार्यक्रम संयोजक डॉ. रंजु गुप्ता ने दी।
Source link