शहर को मिला स्वच्छ पर्यटन पुरस्कार: महापौर ने उपराष्ट्रपति से प्राप्त किया अवार्ड

[ad_1]

उज्जैन31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उज्जैन। उज्जैन शहर को स्वच्छ पर्यटन पुरस्कार मिला है। मंगलवार को शहर के प्रथम नागरिक महापौर ने उप राष्ट्रपति के हाथों से दिल्ली में यह पुरस्कार प्राप्त किया है। इससे पहले शहर को स्वच्छता के लिए भी नगर निगम को पुरस्कार प्राप्त हो चुका है।

उज्जैन धार्मिक होने के नाते यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होता है। इसके लिए पर्यटन की दृष्टि से भी उज्जैन शहर अपने आप में प्रसिद्ध रहा है। उज्जैन नगर निगम द्वारा शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर बेहतर सफाई व्यवस्था साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बारीकी से ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार के लिए उज्जैन शहर का नाम चयनित किया गया है। मंगलवार को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के हाथों शहर के प्रथम नागरिक महापौर मुकेश टटवाल ने पर्यटन पुरस्कार प्राप्त किया।

धार्मिक पर्यटन के रूप में यह स्थान प्रसिद्ध-

उज्जैन नगर निगम के अंतर्गत आने वाले शहर के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों में श्री महाकालेश्वर मंदिर, श्री हरसिद्धि माता मंदिर, श्री काल भैरव मंदिर , शिप्रा तट रामघाट, श्री मंगलनाथ मंदिर, श्री कृष्ण की शिक्षा स्थली श्री सांदीपनि आश्रम, श्री रामजनार्दन मंदिर, भृतहरी गुफा, त्रिवेणी घाट स्थित श्री शनि मंदिर, महाकवि कालिदास की आराध्य देवी श्री गढ़ कालिका माता मंदिर, पीर मत्स्येन्द्रनाथ समाधि स्थल प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर विशेष रूप से सफाई व्यवस्था के इंतजाम के साथ ही सौंदर्यकरण के कार्य करवाए गए है। जिसके फलस्वरुप उज्जैन नगर निगम को राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार से नवाजा गया है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button