छतरपुर में 13 साल का बच्चा हुआ गायब: स्कूल से बिना बताए कहीं चला गया, वापस नहीं लौटा, पुलिस तलाश में जुटी

[ad_1]

छतरपुर (मध्य प्रदेश)एक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

छतरपुर के नोगांव से 13 साल के बच्चे के गुम होने का मामला सामने आया है। दरअसल नोगांव निवासी आशुतोष रावर का बेटा अर्जुन उम्र 13 साल GCM कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ता है। वह मंगलवार सुबह घर से पेपर देने के लिए निकला था। जो विद्यालय परिसर से करीब 7.50 बजे बिना किसी को बताए कहीं चला गया। उसके बाद से वह अबतक वापस नहीं लौटा।

मामले की जानकारी लगते ही पुलिस शक्रिय हो गई है और मामले की सर्चिंग में जुट गई है। तो वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। साथ ही पुलिस ने बच्चे की फोटो जारी करते हुए आमजन से अपील और अनुरोध किया है कि अगर किसी के क्षेत्र में उक्त बच्चा दिखाई दे तो थाना प्रभारी नौगांव SDOP नोगांव शशांका जैन, और पुलिस कंट्रोल रूम से संपर्क और सूचित करें।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button