अग्रसेन जयंती महोत्सव: 60 वर्ष से अधिक की महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा, आउट-डोर गेम के साथ नालेजेबल पेपर का हुआ आयोजन

[ad_1]

आगर मालवा41 मिनट पहले

अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत नगर में चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत शनिवार को छावनी अग्रवाल महिला मंडल के द्वारा अग्रवाल धर्मशाला छावनी में 60 वर्ष से अधिक की महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार के गेम का आयोजन किया गया।

जिसमें बडी संख्या में महिला प्रतियोगियों ने भाग लिया। इसी तरह बड़े बच्चों के लिए 1 मिनट गेम के साथ नालेजेबल पेपर का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा के जोहर दिखाए। बच्चों के लिए आउट डोर गेम में म्यूजिकल चेयर रेस का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम की संयोजक अंजली अग्रवाल, सुचिता अग्रवाल रही। इस अवसर पर बडी संख्या में महिला प्रतिभागी के साथ समाज के बडे बच्चे मौजूद रहे। जानकारी महिला मंडल अध्यक्ष रेखा गर्ग, उपाध्यक्ष मंजु गर्ग, सचिव तृप्ति मित्तल, कोषाध्यक्ष इंद्रा गोयल ने दी।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button