मौसम में घुली ठंडक: 11 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवा, तापमान 27 डिग्री पर आया; शाम के वक्त ठंडक का एहसास

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Wind Gusting To 11 Kmph, The Temperature Came Down To 27 Degrees; Feeling Of Coolness In The Evening
इंदौरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

एलआईजी। शाम 6.20 बजे।
- अगले दो दिन बादल इसी तरह छाए रहेंगे। बीच-बीच में रिमझिम बरस भी सकते हैं
गुरुवार को दिनभर बादल और 11 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवा ने दिन के तापमान में काफी गिरावट ला दी। अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम होकर 27.7 डिग्री दर्ज किया गया। रात का तापमान लगातार चौथी रात स्थिर रहा। यह 21.7 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा रहा। गुरुवार को शाम के वक्त हलकी ठंडक भी महसूस हुई।
अगले दो दिन बादल इसी तरह छाए रहेंगे। बीच-बीच में रिमझिम बरस भी सकते हैं। 25 सितंबर के बाद से आसमान साफ होने लगेगा। अक्टूबर की शुरुआत भी साफ आसमान के साथ होगी। फिलहाल अरब सागर से मिल रही नमी की वजह से बादल छाए हुए हैं। जो सिस्टम अभी सक्रिय है, वह बहुत मजबूत नहीं है। इस कारण बारिश तेज नहीं हो रही है।
खबरें और भी हैं…
Source link
Follow Us