शिवपुरी में दो विवाहिताओं ने की आत्महत्या: परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाए प्रताड़ना का आरोप, दोनों ने लगाई फांसी; बैराड़ थाना क्षेत्र में सांप के काटने से हुई मौत

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Shivpuri
  • Relatives Accuse In laws Of Harassment, Both Hanged; Death Due To Snake Bite In Bairad Police Station Area

शिवपुरी35 मिनट पहले

शिवपुरी जिले में दो अलग अलग थाना क्षेत्र में दो विवाहिताओं ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों ही मामलों में परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या के आरोप लगाए हैं।

शिवपुरी शहर के देहात थाना क्षेत्र के अम्बेडकर कॉलोनी की रहने वाली मनीषा जाटव (22) पत्नी रामसिंह जाटव ने अज्ञात कारणों से घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची देहात थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है। मृतिका के परिजनों ने ससुरालियों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए है।

फांसी के फंदे पर झूली 27 वर्षीय विवाहिता
पिछोर थाना क्षेत्र के गांव लहृरा में फांसी लगाकर विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। मृतिका के परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या के आरोप लगाए हैं। पिछोर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार 27 वर्षीय सुमन सेन की शादी पिछोर के लहजा गांव के रहने वाले विजेंद्र सेन से चार साल पहले हुई थी। सुमन सेन से बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद पिछोर पहुचे मृतिका के भाई राजकुमार सेन ने ससुरालियों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।

राजकुमार सेन ने कहा कि सुमन का पति विजेंद्र शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा था। मृतिका के भाई ने बताया कि पहले भी एक बार उसकी बहन को कुएं में फेंक दिया था। कई बार ससुराल पक्ष के लोगों ने मेरी बहन को मारने की कोशिश की है। जब से शादी हुई है तभी से ससुराल पक्ष वाले दहेज की मांग करते थे। दहेज की रकम ना देने पर आए दिन मेरी बहन के साथ मारपीट किया करते थे, लेकिन इस बार ससुराल पक्ष वालों ने मेरी बहन को मार कर फांसी पर टांग दिया।

सर्प दंश से हुई युवक की मौत
शिवपुरी जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम मारौरा में एक युवक को बीती रात एक जहरीले सांप ने सोते समय काट लिया। युवक काे इलाज के लिए शिवपुरी के जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार कुबेर पुत्र रामचरण धाकड़ (32) बुधवार-गुरुवार की रात अपने घर पर सो रहा था, तभी देर रात किसी जहरीले सांप ने उसे डंस लिया। परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button