रतलाम के शिवगढ़ में तहसीलदार रीडर कर रहा अवैध वसूली: शिवगढ़ में ऋण वसूली शिविर में किसानों से 8 हजार की रसीद देकर 12 हजार वसूल कर रहा था तहसीलदार का रीडर, वीडियो हुआ वायरल

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • Tehsildar’s Reader Was Collecting 12 Thousand By Giving Receipt Of 8 Thousand From Farmers In Debt Recovery Camp In Shivgarh, Video Went Viral

रतलाम5 घंटे पहले

जिले के ग्रामीण अंचलों में भ्रष्ट कर्मचारी और अधिकारी किस तरह आम जनता की गाढ़ी कमाई लूट रहे हैं इसका ताजा उदाहरण शिवगढ़ में देखने को मिला है । जहां बकाया ऋण वसूली शिविर में ग्रामीणों से अवैध वसूली कर रहे तहसीलदार के रीडर का वीडियो सोशल मीडिया में सामने आया है। दरअसल रतलाम के शिवगढ़ में बकाया ऋण वसूली के लिए शिविर लगाया गया था जिसमें तहसीलदार के रीडर ऋषि पवार मावली किसानों से 12 हजार लेकर उन्हें मात्र 8 हजार रुपये की रसीद थमा रहा था। इसका वीडियो वहां मौजूद ग्रामीणों ने बना लिया । लोगों द्वारा विरोध करने पर रीडर वहां से रवाना होने लगा लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़कर मामला तहसीलदार तक पहुंचाया। ग्रामीणों की शिकायत पर तहसीलदार ने रीडर को हटाते हुए मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button