जबलपुर में बन रही खप्पर वाली माता की प्रतिमा: गुना के खटीक मोहल्ले में होंगी स्थापित; लकी ड्रॉ में स्कूटी जीतने का मौका

[ad_1]
गुनाएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

जबलपुर में माता की प्रतिमा तैयार हो रही है।
शहर के निचले बाजार में खप्पर वाली माता(काली मां) की प्रतिमा स्थापित होगी। जबलपुर में माता की प्रतिमा तैयार हो रही है। झांकी के लिए तीन प्रतिमाएं बनाई जा रही हैं। 12 फीट की प्रतिमा बनाई जा रही है। 25 सितंबर को प्रतिमा गुना पहुंचेगी। इस बार झांकी में लकी ड्रॉ भी रखा गया है। इसमें प्रथम पुरस्कार के रूप में एक स्कूटी दी जाएगी।
जय माँ कालका शक्ति संगठन खटीक मोहल्ला, निचला बाजार के सदस्यों ने बताया कि पिछले 12 वर्षों से झांकी लगाई जा रही है। हर बार काली मां की प्रतिमा स्थापित की जाती है। नवमी पर निकलने वाली पालकी आकर्षण का केंद्र रहती है। इस बार माता की प्रतिमा जबलपुर में तैयार हो रही है। मूर्तिकार सूरज प्रजापति प्रतिमा तैयार कर रहे हैं। 12 फीट की प्रतिमा रहेगी। इस बार तीन प्रतिमाएं तैयार हो रही हैं। दो माता की और एक भैरों बाबा की। माता की एक 12 फीट की और एक 4 फीट की प्रतिमा तैयार हो रही है। बड़ी प्रतिमा झांकी में स्थापित की जाएगी। दूरी प्रतिमा पालकी में रखकर निकाली जाएगी। भैरों बाबा की प्रतिमा भी झांकी में ही स्थापित होगी। 24 सितंबर को जबलपुर से चलकर 25 को प्रतिमा गुना पहुंचेगी।
पालकी आकर्षण का केंद्र
समिति के सदस्यों ने बताया कि नवमी के दिन निकलने वाली पालकी यात्रा आकर्षण का केंद्र रहती है। 64 खप्परों(जिनमे ज्वारे उगाए जाते हैं) सिर पर रखकर यह यात्रा निकाली जाती है। 64 महिलाएं नंगे पैर अपने सिर पर खप्पर रखकर पालकी यात्रा में चलती हैं। वहीं समिति के सदस्य माता की एक प्रतिमा पालकी में रखकर इस यात्रा के साथ चलते हैं। विसर्जन स्थल तक खप्पर यात्रा निकाली जाती है।
लकी ड्रॉ में मिलेगी स्कूटी
इस बार झांकी में लकी ड्रॉ भी रकहा गया है। विजेता को प्रथम पुरस्कार के रूप में एक स्कूटी दी जाएगी। इसकी कीमत लगभग एक लाख रुपये है। लकी ड्रॉ में भेज लेने के लिए पहले एक कूपन खरीदना होगा। यह 50 रुपये में मिलेगा। झांकी स्थल से ही कूपन खरीदा जा सकेगा। नवमी के दिन लकी ड्रॉ खोला जाएगा। उसी दिन ही विजेता की घोषणा कर प्रथम पुरस्कार स्कूटी दी जाएगी।

पिछले वर्ष निकाली गयी खप्पर यात्रा।
Source link




