भोपाल से किडनेप किशोरी बांग्लादेश बार्डर पर मिली: सोशल मीडिया पर सोजेब अली ने राहुल बनकर की दोस्ती, पश्चिम बंगाल भगा ले गया, किया रेप

[ad_1]

भोपाल44 मिनट पहले

टीला जमालपुरा पुलिस ने भोपाल से किडनेप 17 साल की किशोरी को बांग्लादेश बार्डर से लगे पश्चिम बंगाल के नागदा जिले के एक गांव से बरामद किया है। उसे पंजाब का रहने वाला लड़का प्रेम-प्रसंग में फंसाकर अपहरण कर ले गया था। दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, रेप का केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक, इलाके में रहने वाली 17 साल की किशोरी 10वीं तक पढ़ी है। मां ईसाई है। जबकि पिता इस्लाम धर्म मानते हैं। 1 जुलाई को मां ने पुलिस को शिकायत की थी कि उनकी बेटी लापता हो गई। लड़की की मां ने होशियारपुर पंजाब निवासी राहुल पर संदेह जताया था। पुलिस पंजाब में उसे तलाशने पहुंची, लेकिन नहीं मिला। मोबाइल बंद होने की वजह से उसकी लोकेशन भी नहीं मिल रही थी। हाल ही में लड़की ने अपनी मां को फोन लगाया। मां ने यह बात पुलिस को बताई। पुलिस ने मोबाइल नंबर की सर्चिंग की तो उसकी लोकेशन बांग्लादेश बार्डर से लगे पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के एक गांव का आया। तुरंत ही पुलिस की टीम भेजी गई। जहां, पुलिस ने लड़की को बरामद किया। इसके साथ ही पुलिस उसे बंधक बनाकर रखे लड़के राहुल को पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि राहुल अपना नाम बदलकर लड़की से दोस्ती की थी। उसकी असल पहचान पठानकोठ निवासी सोवेज अली (20) है। पुलिस दोनों को लेकर भोपाल पहुंची। लड़की ने पुलिस को बताया कि राहुल ने उसके साथ रेप किया है।

बांग्लादेश बार्डर से सटे गांव में मिले
टीआई राधेश्याम रेंगर ने बताया कि नालदा के जिस गांव से बच्ची को बरामद किया गया है, वह बांग्लादेश बार्डर से काफी करीब गांव है। सोवेज अली के चाचा इस गांव में रहते हैं। चाचा के घर में ही आरोपी लड़की को रोककर रखा था। वह लड़की को जम्मू भी लेकर गया था। हालांकि जम्मू में उसे रहने के लिए जगह नहीं मिली। रेंगर ने बताया कि आरोपी मोबाइल रिपयरिंग का काम करता है। अपहरण से पहले भी वह लड़की से मिलने पंजाब से भोपाल आ चुका है। आरोपी के पिता उसकी मां को छोड़ चुके हैं। मां पंजाब में रहते हैं।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button