Chhattisgarh

ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. चौलेश्वर चन्द्राकर भारत जोडो यात्रा में राहुल गांधी के साथ चले आधा घण्टे

रायपुर,18 सितम्बर। आज की भारत जोड़ो यात्रा छत्तीसगढ़ भारत यात्रियों के लिए यादगार रही डॉक्टर चौलेश्वर चंद्राकर , अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमिटि पिछड़ा वर्ग से सामाजिक राजनीतिक गतिविधियों पर चर्चा हुई ।झीरम घाटी नक्सली हमले पर चर्चा भी हुई ।चौलेश्वर चन्द्राकर ने विस्तार पूर्वक चर्चा कर कहा कि राहुल गांधी कार्यकर्ताओ की भावना जानते है उनका सम्मान करते है मेरे हाथ मे गोली लगी है उसे देखा और पूछा क्या हाल है हाथ मे दर्द रहता है कि नही मैने कहा ठंड के दिनों में दर्द बढ़ जाता है भारी सामान उठाने में दिक्कत होती है।हमेशा स्पंज करने की सलाह दी है।

भारत जोडो यात्रा में आपके साथ चलने का सौभाग्य मिला है यह हमारे लिए और छत्तीगढ़ राज्य के लिए गौरव की बात है। पिछड़े लोगो के विकास के लिए सरकार कार्य कर रही है । चौलेश्वर चंद्राकर ने कहा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश की कांग्रेस सरकार सभी वर्गों के लिए पूरी सदभावना से निरंतर कार्य कर रही हैं और आगामी विधानसभा चुनाव में हम पुनः पुर्ण बहुमत की सरकार बना रहे हैं।

Related Articles

Back to top button