Chhattisgarh

रसोईया संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल का भाजपा ने किया समर्थन

दंतेवाड़ा, 16 सितंबर । छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ वेतन वृद्धि की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। रसोईया संघ के हड़ताल में जाने से स्कूलों में मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था पर असर पड़ा है। रसोइया संयुक्त संघ के धरना प्रदर्शन को समर्थन करने गुरुवार को भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता धरना स्थल पहुंचकर अपना समर्थन दिया।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष चैतराम अटामी ने कहा कि भूपेश सरकार ने शिक्षक, सरपंच, स्वास्थ्य कर्मचारी, वन कर्मचारी, लिपिक संघ, भृत्य संघ एवं विभिन्न संगठन लगातार अपनी मांगों को लेकर समय-समय पर धरना देने विवश हैं। इस सरकार ने हाथ में गंगाजल लेकर झूठी कसम खा कर प्रदेश की जनता से जो वायदा किया था उसको पूरा नहीं कर रही है। इसी के चलते आज सभी वर्ग परेशान हैं,

और शासकीय अधिकारी कर्मचारी धरना देने व आंदोलन करने को विवश हैं। अटामी ने रसोईया संघ की मांगों को उचित बताते उनका समर्थन किया। इस दौरान प्रदेश मंत्री ओजस्वी मंडावी, नन्दलाल मुडामी, कमला विनय नाग और दीपक बाजपेयी ने भी कांग्रेस सरकार के विरुद्ध धरने को सम्बोधित कर रसोइया संघ का उत्साहवर्धन किया।

Related Articles

Back to top button