भ्रष्टाचार की जांच करने जा रहे भाजपा को रोकने पर दर्ज करवाया एफआईआर
बीजापुर, 16 सितंबर। जिले के जलसंसाधन विभाग द्वारा डेम मरम्मत कार्य में किये गये भ्रष्टाचार की जांच करने भाजपा की जांच दल गुरुवार को अंगमपल्ली पहुंची थी। अंगमपल्ली में ग्रामीणों से चर्चा कर डेम देखने जा रही जांच दल को गांव का कन्हैया वासम नामक व्यक्ति ने आगे जाने से रोका दिया। उक्त व्यक्ति ने किसी भी शर्त पर आगे जाने नहीं देने की बात कहते हुए अड़ा रहा।
ग्रामीणों से चर्चा के दौरान डेम पर किसी भी प्रकार का कार्य नहीं होने की बात कही थी, लेकिन कन्हैया नामक व्यक्ति आकर चर्चा के बीच कार्य पूर्ण होने की बात कहते हुए आगे जाने से साफ मना कर दिया। जिसके बाद डेम तक जाने के लिए तैयार हुए अन्य ग्रामीण भी इस व्यक्ति से डरकर जाने से और बयान देने से पीछे हट गये। भाजपा की जांच टीम इस घटना के बाद तत्काल मद्देड़ थाना पहुंचकर एफआईआर दर्ज करने के लिए आवेदन प्रस्तुत कर कार्रवाई की मांग की है।



