गांव और शहर में 18 किमी पैदल चल जनता से मिले सरगुजा के कांग्रेसी भारत जोड़ो यात्रा
अंबिकापुर । भारत जोड़ो यात्रा के तहत ग्राम पंचायत खैरबार एवं नगर निगम के चन्द्र शेखर आजाद वार्ड में कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार की नाकामियों से अवगत कराया। लोगों की समस्याएं सुनी। समस्याओं का यथा सम्भव निराकरण किया गया। खैरबार के गाड़ाघाट जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता की अगुवाई में प्रारंभ यात्रा बैदुल्लापारा, मछिन्दर पारा, करोंदाझरिया, अमहिया पारा, लौंगापानी, सियोनपुर होते हुए खुदीपारा में समाप्त हुई। कांग्रेस अध्यक्ष और प्रगतिशील कृषक राकेश गुप्ता ने बरसात की कमी से जूझ रहे किसानों को धान की जगह वैकल्पिक फसल लेने की सलाह दी। उन्होंने किसानों के साथ खेत मे जाकर टमाटर की फसल में लगने वाले रोग का निदान और बेहतर फसल लेने का उपाय बताया। ग्रामीणों ने अस्पताल के सामने पुराने चौपाल मंच की मरम्मत की मांग पर तत्काल भूमि करा निर्माण कार्य शुरू कराया गया। यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने सड़क नाली जैसी मांगे रखी। यात्रा का दूसरा चरण दोपहर बाद शुरू हुआ श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष शफी अहमद, महापौर डा. अजय तिर्की, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव, महामंत्री द्वितेंद्र मिश्रा, ब्लाक अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, विनय शर्मा बंटी के नेतृत्व में नवापारा वार्ड नम्बर 16 की पार्षद गीता प्रजापति के निवास से शुरू होकर नवापारा, पटेल पारा, फुंदुर डिहारी होकर वार्ड क्रमांक आठ में भ्रमण लोगों से मुलाकात करते हुए वापस राजीव भ्ावन में समाप्त हुई। दो पालियों में करीब 18 किलोमीटर की पद यात्रा के दौरान लोगों की समस्याएं सुनी और उन्हें केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के चलते बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और खस्ताहाल अर्थव्यवस्था की स्थिति से अवगत कराया। वरिष्ठ पदयात्री अरुण मिश्रा को अखण्ड पदयात्री के सम्मान से सम्मानित किया गया। प्रत्येक दिन एक- एक पदयात्री का सम्मान किया जाएगा। पदयात्रा में मो. इस्लाम खान, अरविंद सिंह गप्पू, राम विनय सिंह, जग्गनाथ कुशवाहा, सैय्यद अख्तर हुसैन, आशीष वर्मा, अनूप मेहता, रजनीश सिंह, कलीम अंसारी, पपिन्दर सिंह, चुनमुन तिवारी, प्रमोद चौधरी, शैलेन्द्र सोनी, संध्या रवानी, मधु दीक्षित, मदन जायसवाल, संजय सिंह, लवकेश पासवान, शुभ्ाम जयसवाल, निक्की खान, नरेंद्र बाबरा, वीरेंद्र सिन्हा, नीतीश चौरासिया, विकास शर्मा, अविनाश कुमार, आनंदी तिग्गा, निखिल विश्वकर्मा, शकीला, पंकज शुक्ला सहित अन्य शामिल थे।