क्या आप जानते हैं रात में सोने का सही टाइम? जानिए किस उम्र के व्यक्ति को कितने घंटे सोना चाहिए
what is the exact time to sleep: रात में सोन के समय को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है।कुछ लोगों का मानना है कि नो बजे तक सोना चाहिए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी उम्र और आपकी नींद के बीच कनेक्शन है।

Right time to sleep at night: बच्चों और बड़ों की नींद पूरी न हो तो वह चिढ़चिढ़े होने लगते हैं। ऐसे में रात में सोने का समय सही होना चाहिए। अक्सर रात में कितने बजे और कितने घंटे के लिए सोना चाहिए इसको लेकर चर्चाएं होती रहती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर रात आपको जितनी नींद की जरूरत होती है, वह आपके जीवन के दौरान बदलती रहती है। जी हां, आपकी नींद की जरूरतों का आपकी उम्र से गहरा संबंध है। यहां जानिए कि आपको कितनी नींद की जरूरत है और हर उम्र में आपके सोने का लक्ष्य क्या होना चाहिए।
क्या है सोने का सही समय?
– शिशुओं को लगभग 7:00 से 8:00 बजे के बीच में सुला देना चाहिए।
– 4 से 11 महीने के बच्चों को शाम 7:00 से 9:00 बजे के बीच ।
– 12 से 35 महीने के बच्चों को रात 8:00 और 9:00 बजे।
– वहीं स्कूल जाने वाले बच्चों को रात 8:00 बजे से 9:00 बजे के बीच बिस्तर पर जाना चाहिए।
– टीनेएजर्स को रात 9:00 से 10:00 बजे के बीच बिस्तर पर जाने की कोशिश करनी चाहिए।
– एडल्ट्स को रात 10:00 बजे से 11:00 बजे के बीच सोने की कोशिश करनी चाहिए।
किस उम्र के व्यक्ति को कितने घंटे सोना चाहिए
1) 0 से 3 महीने- दिन में करीब 14 से 17 घंटे सोना चाहिए, जिसमें छोटी झपकी भी शामिल है।
2) 4 से 11 महीने- 12 से 15 घंटे सोना चाहिए, जिसमें छोटी झपकी भी शामिल है।
3) 12 से 35 महीने- झपकी सहित करीब 11 से 14 घंटे सोना चाहिए।
4) 3 से 5 साल- रोजाना करीब 10 से 13 घंटे सोना चाहिए।
5) 6 से 13 साल- रोजाना करीब 9 से 11 घंटे सोना चाहिए।
6) 14 से 17 साल- रोजाना करीब 8 से 10 घंटे।
7) 18 से 25 साल- रोजाना करीब 7 से 9 घंटे।
8) 26 से 64 साल- रोजाना करीब 7 से 9 घंटे।
10) 65 और उससे ज्यादा- रोजाना करीब 7 से 9 घंटे।