Chhattisgarh
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर तैयारियां शुरू, जिला संगठन सह प्रभारी गोपाल साहू ने ली बैठक
कोरबा ,07 सितम्बर (वेदांत समाचार)।बैठक में 9सितम्बर को राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा के प्रथम छ.ग. प्रवास की तैयारी व संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई।आज के इस बैठक में प्रमुख रूप से जिला संगठन सह प्रभारी गोपाल साहू जी, रामपुर विधायक ननकीराम कंवर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास महतो , विशेष आमंत्रित सदस्य जोगेश लांबा , जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह , महामंत्री द्वय संतोष देवांगन ,टिकेश्वर राठिया , पूर्व जिलाध्यक्ष पवन गर्ग , कटघोरा विधानसभा प्रभारी दिनेश सिंह के साथ साथ जिले और मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Follow Us