जाह्नवी कपूर ने रेखा के गाने ‘दिल चीज क्या है’ पर किया डांस, लोगों को याद आई उमराव जान

श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर अच्छी डांसर हैं। वह अक्सर अपनी डांस प्रैक्टिस के वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। उनका रीसेंट वीडियो लोग काफी पसंद कर रहे हैं। जाह्नवी इसमें रेखा के गाने ‘दिल चीज क्या है आप मेरी जान लीजिए’ गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। जाह्नवी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कई फोटोज भी शेयर किए हैं। इसमें उनके कई मूड्स दिख रहे हैं।जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं। उन्होंने एक पोस्ट किया है जिसमें उनके कई मूड्स दिख रहे हैं। साथ ही वह डांस प्रैक्टिस करती भी नजर आ रही हैं। जाह्नवी रेखा के गाने दिल चीज क्या है पर डांस कर रही हैं। इसके साथ ही जाह्नवी ने अपने कई फोटोज भी शेयर किए हैं। पहली तस्वीर में जाह्नवी बॉक्सिंग ग्लव्स के साथ हैं। दो तस्वीरों में उनका ग्लैमरस अवतार दिख रहा है। गाड़ी में उनकी एक क्लिप और एक फोटो भी है। साथ में उनकी बहन खुशी की भी तस्वीर है।जाह्नवी के पोस्ट पर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट्स किए हैं। एक फॉलोअर ने लिखा है, वीडियो एकदम उमराव जान वाइब्स दे रहा है। एक ने लिखा है, खुशी इसमें एकदम लड़का लग रही हैं। जाह्नवी की बहन खुशी जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज से डेब्यू करने जा रही हैं। मूवी में उनके साथ सुहाना खान और अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा भी हैं। जाह्नवी ने फिल्म धड़क से डेब्यू किया था। मूवी में उनके साथ शाहिद के भाई ईशान खट्टर भी थे।