मुंबई और पुणे के अलावा, गणेशोत्सव के लिए फेमस हैं भारत के ये शहर

Ganeshotsav 2022: बप्पा का स्वागत कल यानी 31 अगस्त को हो गया है। मुंबई और पुणे के अलावा हैदराबाद, गोवा जैसे शहर भी भव्य गणेशोत्सव के लिए जाने जाते हैं। यहां उन्हीं कुछ शहरों के बारे में जानिए-

कल यानी 31 अगस्ट को देशभर में गणेश चतुर्थी के रूप में मनाया गया। इस दिन लोगों ने अपने घर को सजाकर खुली बाहों के साथ बप्पा का स्वागत किया। पहले के समय की बात करें तो गणेश चतुर्थी के लिए मुंबई काफी फेमस था। हालांकि आप भी पूरे महाराष्ट्र का गणेशोत्सव फेमस है, लेकिन अब गणपति बप्पा का स्वागत पूरे भारत में जोरों शोरों से किया जाता है। पहले बड़े पंडाल में बप्पा की बड़ी सी मुर्ती को स्थापित करते थें, वैसे तो आज भी ऐसा ही होता है लेकिन अब घर-घर में बप्पा का स्वागत किया जाता है। यहां हम मुंबई और पुणे को छोड़ कुछ ऐसे शहरों के बारे में बता रहे हैं जहां पर खूब जोरों-शोरों से बप्पा का स्वागत किया जाता है। 

1) गोवा- भारतीयों की पसंदीदा जगहों में से एक गोवा में भी विनायक का स्वागत बेहतरीन तरीके से किया जाता है। मापुसा में त्योहार का विशेष महत्व है, जिसमें गणेशपुरी और खंडोला में प्रसिद्ध मंदिर हैं। यहां पर आपको ईको फ्रेंडली मूर्तियां देखने को मिलेंगी जो नारियल की छार और बांस से बनी होती हैं। 

2) हैदराबाद- हैदराबाद शहर में लोग त्योहारों को भव्य तरीके से मनाते हैं। खैरताबाद, कमलानगर बालापुर, चैतन्यपुरी जैसी कुछ जगहों के पंडाल काफी फेमस हैं। ऐसा कहा जाता है कि सबसे पुराना पंडाल गोवलीपुरा गणेश पंडाल है जबकि देवता की सबसे बड़ी मूर्ति खैरताबाद में स्थापित है।

3) हुबली- हुबली कर्नाटक का एक छोटा सा शहर है जहां गणेश चतुर्थी को सबसे भव्य तरीके से मनाया जाता है। हुबली में भगवान गणेश की माता पार्वती की भी पूजा की जाती है। बहुत सी महिलाएं इस त्योहार के दौरान व्रत रखती हैं और समृद्ध वर्षों के लिए पूजा करती हैं। 

4) दिल्ली- गाना, डांस और सुंदर मंडपों और गरमागरम प्रसाद के साथ दिल्ली में गणेशोत्सव मनाया जाता है। दिल्ली इस त्योहार को पूरे जोश में मनाता है। एक शानदार अनुभव के लिए नेताजी सुभाष प्लेस ग्राउंड, पीतमपुरा, डीडीए मिनी स्टेडियम, लक्ष्मी नगर, श्री विनायक मंदिर मार्ग और सरोजिनी नगर जाएं।