जौनपुर में 14 फीट लंबे अजगर ने निगला नीलगाय का बच्चा, ग्रामीणों में दहशत

जौनपुर में 14 फीट लंबा अजगर मिलने के बाद गांव में दहशत फैल गया। अजगर नीलगाय के बच्चें के अपना शिकार बना रहा था। किसी तरह गांव वालों ने नीलगाय के बच्चें को उसके चंगुल से छुड़ाया और उसे रस्सी से बांधा।

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में शनिवार को अजगर मिलने के बाद हड़कंप मच गया। जिले के लाइन बाजार क्षेत्र में ग्रामीणों के बीच अजगर ने एक नीलगाय के बच्चें को अपना निवाला बना लिया। ये देख गांव में दहशत फैल गया। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि के पचहटिया स्थित सूरज घाट के समीप गांव के खेत में शनिवार सुबह एक बड़ा सा अजगर दिखायी दिया जो नीलगाय के बच्चे को निगल रहा था। अजगर की लंबाई तकरीबन 14 फिट थी। ग्रामीणों ने रस्सी के सहारे अजगर को जकड़ लिया। मौके पर पहुंचे लोगों ने कपड़ा मंगवाकर अजगर मुंह कसकर बांध दिया। वहीं ग्रामीणों ने उसकी पूंछ पकड़कर अजगर उठाकर बस्ती में लाए। 

जमीन पर छोड़ते ही अजगर ने निगले हुए नीलगाय के बच्चे को उगल दिया। इसके बाद अजहर ने ग्रामीणों पर हमला करने लगा। किसी तरह लोगों ने उसे बोरे में भरकर बांध दिया, फिर डीएफओ को सूचना दी गई। डीएफओ के निर्देश पर पहुंचे वन विभाग कर्मचारी अजगर को अपने साथ ले गए। तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।