Big Breaking : उप राष्ट्रपति की हत्या की हुई कोशिश, भीड़ में घुसकर बंदूक चलाई 

अर्जेंटीना,2सितम्बर (वेदांत समाचार)। देश की उपराष्ट्रपति पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की गई, गनीमत यह है कि उनकी जान बच गई। दरअसल उप राष्ट्रपति क्रिस्टीना फर्नांडीज अपने घर के बाहर समर्थकों से मुलाकात कर रही थी तभी भीड़ से निकल कर एक व्यक्ति ने उनके ऊपर फायरिंग करने की कोशिश की। हमलावर उनके चेहरे के ऊपर बंदूक तान दी और गोली चलाने का प्रयास किया।लेकिन क्रिस्टीना फर्नांडीज की किस्मत अच्छी थी कि अपराधी के बंदूक का ट्रिगर फंस गया और गोली नहीं चल पाई जिससे उनकी जान बच गई। हमलावर अचानक क्रिस्टीना के करीब आया था। अगर गोली चल जाती तो बड़ा नुकसान हो सकता था। हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है।