Entertainment

Mega Blockbuster : दीपिका पादुकोण भी हुईं मेगा ब्लॉस्टर में शामिल, कपिल शर्मा की हो गई बल्ले-बल्ले, जानें कैसे

मेगा ब्लॉकबस्टर सीरिज है या फिल्म अब तक किसी को नहीं पता, लेकिन इसमे कौन-कौन शामिल है यह धीरे-धीरे सबको पता चलता जा रहा है। कई सेलेब्स के बाद अब दीपिका पादुकोण भी इसमे शामिल हो गई हैं। उन्होंने अपनी फोटो शेयर कर खुद इसकी जानकारी दी है। दीपिका ने दरअसल, एक पोस्टर शेयर किया है जिसमे वह पिंक कलर के फ्लोरल सूट पहने नजर आ रही हैं। पोस्टर शेयर कर दीपिका ने लिखा है, सरप्राइज…ट्रेलर आएगा 4 सितंबर को। 

अब आप सोच रहे होंगे कि इससे कपिल की कैसे बल्ले-बल्ले हुई तो बता दें कि इसी मेगा ब्लॉकबस्टर से कपिल शर्मा भी जुड़े हैं। उन्होंने हाल ही में अपना पोस्टर शेयर कर बताया था कि वह भी मेगा ब्लॉकबस्टर में शामिल हैं। हालांकि यह है क्या, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी।वैसे बता दें कि दीपिका, कपिल के अलावा भी कई सेलेब्स इसमे शामिल हैं। दिलचस्प बात तो यह है कि सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं साउथ सेलेब्स भी इसमे शामिल हैं और साथ में क्रिकेर रोहित शर्मा भी। अब तक रश्मिका मंदाना, तृषा कृष्णन, एक्टर कार्ती, रोहित शर्मा के पोस्टर सामने आ चुके हैं। वैसे इस प्रोजेक्ट के अलावा दीपिका पादुकोण के पास अन्य कई प्रोजेक्ट हैं जो रिलीज के लिए तैयार हैं जैसे उनकी फिल्में पठान, प्रोजेक्ट के और जवान। पठान और जवान में दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान के साथ नजर ाएंगी।

Related Articles

Back to top button