80 साल के बुजुर्ग ने की आत्महत्या: बाहर गए थे परिवार के सदस्य, वापस लौटे तो फांसी के फंदे पर झूलते मिले

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Seoni
  • The Family Members Had Gone Out, When They Returned, They Were Found Hanging On The Noose.

सिवनी41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सिवनी के किंदरई में 80 साल के बुजुर्ग ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार किंदई थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव मगरदा निवासी 80 साल के नारद सिंह उईके अपने घर में फांसी के फंदे पर झूल गया।

कृषि कार्य से बाहर गए थे परिजन

घर के अन्य सदस्य कृषि कार्य हेतु खेत गए थे। घर पर नारद अकेला था। वही इस मामले में परिजनों ने बताया कि नारद का मानसिक रूप से संतुलन भी बिगड़ गया था। कृषि कार्य कर खेत से परिजन जब लौटे तो घर में फांसी के फंदे में झूलते नारद को देख हक्के बक्के रह गए। ​​​​​​​घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जहां मृतक के शव फंदे से उतरवाया और पंचनामा बनाया गया। शव पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर लाया गया। जहां पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया था कि वृद्ध ने किन कारणों से फांसी लगाकर खुदकुशी की। वहीं पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button