भरवेली खान में दबकर श्रमिक की मौत: परिजनों ने जताया रोष, अनुकंपा नौकरी का आश्वासन मिलने के बाद किया अंतिम संस्कार

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Balaghat
  • Family Members Expressed Their Anger, Performed The Last Rites After Getting Assurance Of Compassionate Job

बालाघाट33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बालाघाट जिले की भरवेली में एक व्यक्ति खदान धसकने से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने आक्रोश जताया। करीब दो घंटे तक प्रदर्शन किया। अफसरों ने अनुकंपा नियुक्ति का आश्वासन दिया तब जाकर उसका अंतिम संस्कार किया गया।

भरवेली के साढ़े 13 लेवल नॉर्थ में यह घटना हुई थी। कटंगी क्षेत्र की तिरोड़ी तहसील के ग्राम सावरी निवासी हरिनंद मेश्राम (49) मायॅल में डॅयूटी के दौरान शरीर पर पत्थर गिरने से घायल हुआ था। उसे नागपुर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहां शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया। परिजन शाम करीब 5 बजे शव को पैतृक ग्राम सावरी लाए। यहां मायॅल प्रबंधन से अनुकंपा नौकरी का लिखित आश्वासन नहीं की मांग की। तब तक अंतिम संस्कार नहीं करने का कहते हुए विरोध शुरू कर दिया। आनन-फानन में मॉयल के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

करीब 2 घंटे तक हुई चर्चा के बाद उन्होंने अनुकंपा नियुक्ति का नियमानुसार पालन करने का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। दरअसल, मायॅल में अनुकंपा नियुक्ति पर रोक लगी हुई है। इस कारण परिवार लिखित आश्वासन की मांग पर अड़ा हुआ था।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button