8 नवंबर को कार्तिक मास का समापन: घर में सुख-शांति और समृद्धि के लिए सुबह 4 बजे से की महिलाए कर रही हैं तुलसी माता की पूजा

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Raisen
- For Happiness, Peace And Prosperity In The House, Women Are Worshiping Tulsi Mata Since 4 In The Morning.
रायसेन39 मिनट पहले
रायसेन शहर में इन दोनों घर में सुख शांति और समृद्धि के लिए महिलाओं द्वारा सुबह 4 बजे शहर के अलग-अलग स्थानों पर से तुलसी पूजा की जा रही है। तुलसी पूजा के साथ भगवान शालिग्राम की पूजा कर महिलाएं भगवान से सुख समृद्धि और धन धान्य की प्रार्थना कर रही हैं। उल्लेखनीय है कि इन दोनों कार्तिक मास का समय चल रहा है। सुबह 4 बजे से महिलाएं उठती हैं और मंदिरों में भगवान की पूजा अर्चना करती हैं। वहीं घरों पर तुलसी पूजा कर रही है। यह क्रम पूरे 1 माह से चल रहा है। कार्तिक मास का समापन 8 नवंबर को हो रहा है। शहर के वार्ड क्रमांक 9 तालाब मंदिर पर पंडित दुर्गा प्रसाद शर्मा द्वारा सुबह पूजा-अर्चना कराई जाती है। यहां शहर की बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्रित होती हैं। वहीं शहर के गंजबाजार हनुमान मंदिर परिसर में भी कार्तिक मास का पूजन किया जा रहा है। शहर के यशवंत नगर पार्क में महिलाओं ने नाच गाकर माता तुलसी की पूजा अर्चना की।



Source link