Chhattisgarh

75 लाख रुपए की लागत से संवरेगा शिवपुरी का गार्डन, नपा अध्यक्ष ईश्वर ठाकुर ने किया स्थल पूजन

जामुल / नगर पालिका जामुल का मुख्य गार्डन अब शीघ्र की सवरेगा। नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने शिवपुरी स्थित गार्डन को सवारने के लिए स्थल पूजन किया। श्री ठाकुर ने बताया कि वार्ड क्र. 18 शिवपुरी का यह गार्डन हमारे जामुल पालिका का मुख्य एवं सबसे बड़ा गार्डन है। जिसको सजाने सवारने के लिए इस गार्डन में पचहत्तर लाख रूपये के लागत से उन्नयन कार्य होगा। इस गार्डन के सवरने से पूरे नगर वासियों को एक भव्य एवं मनोरम स्थल मिलेगा। यह हमारे जामुल का एक महत्वपूर्ण उद्यान है। जहां बच्चे, युवावर्ग, बुजुर्गगण सुबह शाम यहां नियमित रूप से सैर करने आते हैं। इसी विषय को दृष्टिगत रखते हुए इस गार्डन को बड़े रूप में सर्व सुविधा युक्त बनाया जा रहा है। जहां हर नागरिक अपने परिवारजनों के साथ समय अनुसार सुकुन के पल गुजार सके। मेरा यह हमेशा से प्रयास रहा है कि जामुल पालिका हर वर्ग के लिए विशेष कार्य होता रहे। आज जो स्थल पूजन हुआ है। उसका श्रेय मैं हमारे जामुल के मार्गदर्शक बुद्धिजीवी वर्ग को देता हूं। जिसके मार्गदर्शन में हमारे नगर में भरपूर विकास कार्य हो रहा है। जिसका सीधा लाभ नगर वासियों को मिलेगा।
स्थल पूजन के अवसर मुख्य रूप से नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर, वार्ड 18 के पार्षद तिलेश्वर देवांगन, एवं नपा जामुल के पार्षदगण चूम्मन वर्मा, दीपक गुप्ता, रामदुलार साहु, तथा युवा नेता ईश्वर उपाध्याय, प्रतीक अग्रवाल, बाली बर्मन, उमेश निर्मल उप अभियंता सचिन भागवत, पुरूषोत्तम सोनी सहित नगरवासी एवं नपा जामुल के कर्मचारी गण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button