6 रंगों से स्वच्छ बनेगा भोपाल: अब 2 की जगह 6 डस्टबिन होंगे शहर में; शहर को स्वच्छ बनाने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- While Throwing Garbage, Not 2 But 6 Colors Of Dustbins Have To Be Taken Care Of, Municipal Corporation Has Launched 4 More Colored Dustbins Now 2
भोपाल6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

अब आपको भोपाल में कचरा फेंकते समय डस्टबिन के 2 रंग नहीं बल्कि 6 रंगों का ध्यान रखना होगा। भोपाल में स्वच्छ अमृत महोत्सव के तहत भारतीय स्वच्छता लीग की शुरुआत की गई। इस अभियान में ज्यादा रजिस्ट्रेशन, शहर के मुखिया की प्रेस कॉन्फ्रेंस और शहर की ओर से स्वच्छता को लेकर कुछ नया करने जैसे 3 टास्क शामिल हैं। इसी के तहत राजधानी में 6 रंगों के डस्टबिन की शुरुआत की गई है। अभी तक हम गीला और सूखा कचरा अलग-अलग फेंकने के लिए 2 रंगों के डस्टबिन (हरा और नीला) का इस्तेमाल करते थे। अब नगर निगम ने 4 और रंगों के डस्टबिन लॉन्च किए हैं। इनमें लाल, काला, ग्रे और पीला रंग शामिल है। जिसके जरिए भोपाल को कचरा मुक्त बनाया जाएगा।

भारतीय स्वच्छता लीग में डस्टबिन को ग्रीन, ब्लू, रेड, येलो, ब्लैक और ग्रे तरह के 6 रंगों में दर्शाया गया है।
भोपाल में कचरा फेंकते समय डस्टबिन का रखें ध्यान
अब आपको डस्टबिन के रंग के अनुसार ही कचरा डालना होगा। इस प्रोग्राम में जिन 6 रंगों को डस्टबिन के रूप में दिखाया गया है, उनका अपना एक अलग महत्व है। ग्रीन कलर का डस्टबिन में गीला कचरा, ब्लू डस्टबिन में सूखा कचरा, येलो में बायो-मेडिकल वेस्ट, रेड डस्टबिन में ई-वेस्ट, ग्रे में सेलेबल प्लास्टिक उपयोग के लिए है। इसके अलावा एक बूंद के रूप में एयर क्वालिटी इंडेक्स की आकृति भी बनाई गयी जिनमें पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के लोग शामिल थे।
कार्यक्रम में 2700 व्यक्तियों ने मिलकर अलग-अलग रंगों की मानव श्रृंखला बनाई।
17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छ भारत मिशन के तहत होगा कार्यक्रम
इस मौके पर एन.सी.सी. कैडेट्स, एन.एस.एस. कैडेट्स, नेहरू युवा केन्द्र, स्व सहायता समूह, आरडब्ल्यूए, हॉकर्स कार्नर, इंडस्ट्रीज और थर्ड जेंडर वर्ग समूह के 2700 व्यक्तियों ने मिलकर मानव श्रृंखला बनाई। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छ भारत मिशन के इस अभियान में देश के लगभग 1900 शहरों ने इसमें भाग लिया है, जिनमें टॉप 10 शहरों को राजधानी दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा। सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन के मामले में भोपाल देश में टॉप 5 में बना हुआ है।
महापौर मालती राय ने भोपाल को स्वच्छ बनाने की शपथ दिलाई।
मोदी जी भारत के सेवक, उन्होंने स्वच्छता को लेकर किया नया आयाम स्थापित- मालती राय
एम. वी. एम. कॉलेज ग्राउंड पर आयोजित हुए इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर मालती राय और नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित हुई इस प्रतिस्पर्धा में कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर मालती राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 8 साल पहले देश को स्वच्छ बनाने के लिए झाड़ू हाथ में ली थी। मोदी जी ने खुद को भारत के सेवक के रूप में प्रस्तुत किया है। देश में स्वच्छता को लेकर मोदी जी ने नया आयाम स्थापित किया है। हमारा लक्ष्य देश में भोपाल को स्वच्छता में नंबर एक बनाना है। इसके साथ ही महापौर ने शहर में गंदगी फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। सात अलग-अलग तरह के रंगों के जरिए जिले में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने की शपथ भी ली गई।
कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
भोपाल जल्द बनेगा स्वच्छता में No.1- किशन सूर्यवंशी
वहीं, निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने कहा कि भोपाल आने वाले समय में स्वच्छता के मामले में देश में पहले स्थान पर आएगा। शहर के लोग सफाई के प्रति जागरूक हो गए हैं। सभी जनप्रतिनिधि सक्रियता के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। हम सभी शहर की जनता का आभार व्यक्त करते हैं।
Source link