6 प्रकरणों में सहायता राशि मंजूर: प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वालों के परिजनों को दिए 4-4 लाख रुपए

[ad_1]
छतरपुर (मध्य प्रदेश)22 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

राजनगर क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा पानी में डूबने, सर्पदंश व आकाशीय बिजली से मृत 6 व्यक्तियों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए रुपए स्वीकृत किए हैं। कुल 24 लाख की आरबीसी 6-4 के तहत एसडीएम ने प्रकरणों का तत्काल निराकरण करते हुए अनुदान सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
एसडीएम राजनगर डीपी द्विवेदी ने बताया कि सर्पदंश से मृत्यु होने पर कृष्णा पिता हुलासी प्रजापति (5) निवासी खर्रोही, बसंती आदिवासी पुत्र बिहारी (60) निवासी खर्रोही एवं आकाशीय बिजली गिरने से गनेशी नायक (55) निवासी पहाड़ी हीराजू और पानी में डूबने से अंकित पिता छिकौड़ीलाल अहिरवार (11) निवासी ग्राम सेंवड़ी, चुनुवा कुशवाहा पुत्र रामेश्वर (80) निवासी ग्राम शिवराजपुर एवं कृष्णप्रताप यादव माता माया (12) निवासी ग्राम सूरजपुरा तहसील राजनगर के परिजनों को 4-4 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं।
Source link




