55 वर्ष पुराना है जांजगीर नैला नगर पालिका का इतिहास

1 नवंबर 1970 तत्कालीन मध्यप्रदेश राज्य में आया था अस्तित्व में
पंडित महावीर प्रसाद शर्मा थे प्रथम अध्यक्ष
जांजगीर- जांजगीर नैला नगर पालिका का इतिहास 55 वर्ष पुराना है,तत्कालीन मध्यप्रदेश में 1 नवंबर 1970 में नगर पालिका परिषद जांजगीर नैला अस्तित्व में आया तब नैला के 4 और जांजगीर के 8 वार्ड मिलकर नगर सरकार का गठन किया गया नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में उस समय के प्रशासनिक समिति के अध्यक्ष पंडित महावीर प्रसाद शर्मा बने जिन्होंने 1.12.1970 से 31.10.1973 तक कार्यभार संभाला।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंडित रघुराज प्रसाद पाण्डेय और बीजेपी की मालती देवी रात्रें नगर पालिका परिषद के ऐसे अध्यक्ष रहे है जिन्होंने दो बार नगर पालिका अध्यक्ष पद की कमान संभाली पंडित रघुराज प्रसाद पाण्डेय 1980 से 1983 और 1984 से 1990 तक तथा बीजेपी की मालती देवी रात्रें ने सन 2000 से 2005 और 2015 से 2020 तक नगर पालिका अध्यक्ष का पद संभाला,2020 में संपन्न हुए नगरीय निकाय के चुनाव में नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए अप्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव कराए गए जिसमें कांग्रेस के भगवान दास गढ़ेवाल ने नगर पालिका अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।