5 नाबालिग छात्राएं हुईं गायब: सहेली के जन्मदिन पर गुना जाने का बोला, देर रात तक नहीं पहुंची, तो परिजनों ने थाने में किया हंगामा

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Rajgarh
- Asked To Go To Guna On Friend’s Birthday, Did Not Reach Till Late Night, So The Family Created A Ruckus In The Police Station
राजगढ़ (भोपाल)38 मिनट पहले
राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर में बुधवार को कक्षा 10वीं की 5 नाबालिग छात्राएं दोपहर से अचानक गायब हो गईं। दोपहर से गायब हुई छात्राओं का रात होने तक कुछ पता नहीं चला। घबराकर परिजनों ने ब्यावरा के पूर्व विधायक पुरुषोत्तम दांगी के साथ ब्यावरा सिटी थाने में हंगामा किया। एसपी अवधेशकुमार गोस्वामी ब्यावरा थाने पहुंचकर लोकेशन के आधार पर छात्राओं को खोज लिया। सभी छात्राएं किसी सहेली के जन्मदिन पर गुना जाने का बोलकर कोटा पहुंच गईं थीं।
थाना प्रभारी राजपाल सिंह राठौर ने बताया कि सभी छात्राओं की उम्र 18 साल से कम हैं। छात्राएं अपनी किसी सहेली का जन्मदिन मनाने के लिए गुना गईं थीं। जब वह देर रात तक घर नहीं लौटीं तो उनके परिजन परेशान हो गए। परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ब्यावरा से पांच छात्राओं के एक साथ गुम होने की खबर हमें मिली है। हमने मामले को गंभीरता से लेते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस को एक छात्रा के मोबाइल का लोकेशन गुना मिला था। उसके बाद राघोगढ़ मिला, लेकिन फिर कोई पता नहीं चला।
कोटा रेलवे स्टेशन की मिली लोकेशन
पुलिस को छात्राओं की लोकेशन राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन की मिली। इस पर पुलिस ने जीआरपी पुलिस की मदद से पांचों नाबालिग छात्राओं को स्टेशन पर ही उतारवा लिया। उसके बाद ब्यावरा सिटी थाना पुलिस को सूचना लेकर कोटा राजस्थान से ब्यावरा के लिए रवाना किया। रात 11 बजे एसपी अवधेश कुमार गोस्वामी ब्यावरा थाने पहुंचे। उन्होंने छात्राओं के परिजनों से छात्राओं की वीडियो कॉलिंग पर बात कराई। उसके बाद मामला शांत हुआ।

Source link