Entertainment

Jubin Nautiyal Injured In Accident: घर की सीढ़ियों में गिरने से जुबिन की टूटी कोहनी, सिंगर को अस्पताल में किया गया भर्ती

सिंगर जुबिन नौटियाल गुरुवार को अपने घर पर सीढ़ियों से गिर गए हैं। उनकी कोहनी टूट गई है और पसलियों में चोट आई है। इसके अलावा सिंगर के सिर और माथे पर भी चोट लग गई है। सिंगर को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे के बाद उनके दाहिने हाथ का ऑपरेशन होगा। साथ ही डॉक्टर ने उनको दाहिना हाथ इस्तेमाल न करने की नसीहत दी है।

हाल ही में जुबिन नौटियाल का गाना तू सामने आए रिलीज हुआ था। इस गाने को सिंगर ने योहानी के साथ गाया था। बता दें कि गुरुवार को नौटियाल और योहानी को एकसाथ गाने के लॉन्च पर देखा गया था। इसके बाद ही उन्हें चोट आई है। सिंगर जुबिन नौटियाल ने अपने गानों के दम पर इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई है। उनके गाने फैंस को खूब पसंद आते हैं। फैंस सिंगर के जल्द ठीक होने की दुआएं भी कर रहे हैं।बता दें जुबिन नौटियाल यूथ के बेहद पसंदीदा सिंगर हैं। उनके गानों की लिस्ट लंबी है. उन्होंने रातां लम्बियां, लुट गए, हमनवा मेरे, तुझे कितना चाहने लगे हम, तुम ही आना, बेवफा तेरा मसूम चेहरा जैसे बेहतरीन गाने गाए हैं। जुबिन हमेशा विवादों से दूर रहते हैं और अपने गानों की दुनिया में मदमस्त रहते हैं।

Related Articles

Back to top button