Entertainment

48 साल के इस साउथ एक्टर ने 22 की कृति शेट्टी के साथ रोमांस करने से किया इंकार, जानिए कारण

मुंबई । Krithi Shetty News: अक्सर देखा जाता है कि कम उम्र की एक्ट्रेस के साथ अधेड़ उम्र वाले एक्टर रोमांटिस सीन करने से चूकते नहीं हैं। लेकिन इस वक्त एक साउथ एक्टर की जमकर तारीफ हो रही है।इसका कारण ये है कि उन्होंने 22 साल की खूबसूरत एक्ट्रेस कृति शेट्टी के साथ रोमांस करने से इंकार कर दिया है। जी हां, एक्टर की उम्र 48 साल है और कृति उनसे 26 साल छोटी हैं। अभिनेता का कहना है कि फिल्म ‘उप्पेना’ में उनके पिता का रोल वो निभा चुके हैं और अब वो उनके साथ स्क्रीन पर रोमांस करने की सोच भी नहीं सकते हैं।एक्टर ने कहा, “वह मेरे लिए बेटी जैसी है, मैं उसके साथ रोमांटिक सीन नहीं कर सकता।” उन्होंने बताया कि ‘उप्पेना’ की शूटिंग के दौरान, एक इमोशनल सीन में कृति नर्वस हो गई थीं।

कृति शेट्टी के साथ रोमांस करने से मना करने वाला एक्टर कोई और नहीं बल्कि विजय सेतुपति हैं। अपने दमदार अभिनय से लोगों का दिल जीत लेने वाले विजय किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में धमाका कर चुके विजय ने 22 साल की हसीना के साथ रोमांस करने से इंकार किया तो लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक फिल्म में वो बेटी बन चुकी हैं और वो एहसास विजय के साथ आज भी है और इसीलिए वो रोमांस करने के बारे में सोच भी नहीं सकते हैं। लोग अभिनेता की ईमानदारी की तारीफें कर रहे हैं। हालांकि इस पूरे मामले में अभी तक कृति शेट्टी का कोई रिएक्शन नहीं आया है।

कृति शेट्टी को इंस्टाग्राम पर करीब 9 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। उनके करियर का शुरुआती दौर चल रहा है और वो बला की खूबसूरत हैं। लोग उनकी एक झलक के दीवाने रहते हैं। अपने फैंस के लिए कृति शेट्टी तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं जो कि आग की तरह वायरल हो जाते हैं। कृति शेट्टी ने साउथ की कई फिल्मों में अच्छा काम किया है।

Related Articles

Back to top button