Entertainment

44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी बाहुबली की देवसेना? प्रभास नहीं बल्कि इस शख्स को बनाएंगी हमसफर!

Anushka Shetty Marriage: बाहुबली: द कंक्लूजन में देवसेना का रोल निभाकर पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी की उम्र 44 साल है। हैरान करने वाली बात है कि उन्होने अभी तक शादी नहीं की है। हालांकि कई बार ऐसा हुआ है कि उनकी शादी को लेकर अपडेट्स आती रही हैं लेकिन ये खबरें कभी अंजाम तक नहीं पहुंची हैं। उनका नाम कई सालों से बाहुबली एक्टर प्रभास के साथ जोड़ा जाता रहा है लेकिन दोनों ने एक दूसरे को कभी खुलकर कुबूल नहीं किया।

लेकिन अब फिर से देवसेना को लेकर शादी की आहटें सुनाई दे रही हैं और कहा जा रहा है कि वो शादी करने वाली हैं लेकिन दूल्हा प्रभास नहीं बल्कि कोई और होने वाला है। Anushka Shetty Future Husband: किसी बिजनेसमैन से करेंगी शादी रिपोर्ट्स की मानें तो अनुष्का शेट्टी काफी जल्दी दुल्हन के जोड़े में नजर आने वाली हैं और उन्होने फिल्म इंड्स्ट्री के बाहर के किसी शख्स को इसके लिए चुना है। जी हां, कोई एक्टर नहीं बल्कि किसी बिजनेसमैन के साथ वो शादी रचाने वाली हैं लेकिन इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। अनुष्का शेट्टी की तरफ से इस खबर को लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि कई मीडिया रिपोर्ट्स में बिजनेसमैन को लेकर बात हो रही है लेकिन ये कौन है वो कोई नहीं जानता है।

44 साल की अनुष्का ने अभी तक शादी नहीं की है। हालांकि उनकी लाइफस्टाइल किसी सुपरस्टार से कम नहीं है। बता दें कि उनकी नेट वर्थ 135 करोड़ तक आंकी गई है। साउथ के साथ साथ हिंदी दर्शकों को भी प्रभावित करने वाली अनुष्का शेट्टी एक बेहतरीन जीवन जीती हैं और शादी के बाद इसमें क्या बदलाव आते हैं ये तो देखने वाली बात होगी। फिलहाल फैंस किसी तरह के आधिकारिक ऐलान के इंतजार में हैं।

Related Articles

Back to top button