Entertainment

4 महीने की प्रेग्नेंसी में दीपिका पादुकोण ने शूट किया नया ऐड, बेबी बंप पर टिकी फैंस की नजर

दीपिका पादुकोण को जहां फैंस शाहरुख खान के साथ ‘किंग’ और अल्लू अर्जुन के साथ एटली की ‘राका’ में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं एक्ट्रेस ने ग्लोबल होटल चेन हिल्टन के नए ऐड से सभी को सरप्राइज दे दिया है।

इस ऐड में ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर दीपिका ब्लू पैंटसूट में बेहद स्टाइलिश अंदाज में एक शानदार हिल्टन प्रॉपर्टी के अंदर डांस करती नजर आ रही हैं। हमेशा की तरह उनका कॉन्फिडेंस और ग्रेस देखने लायक है। इस ऐड की सबसे खास बात यह रही कि दीपिका इस वक्त अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने इस कैंपेन की शूटिंग तब की थी, जब वह चार महीने की प्रेग्नेंट थीं। ऐसे में दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान भी उनका लगातार काम करना फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

यह ऐड सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया। फैंस दीपिका की खूबसूरती के साथ-साथ उनका बेबी बंप भी नोटिस करने लगे। एक यूजर ने लिखा, “दीपिका का नया हिल्टन ऐड उन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान शूट किया था।” वहीं दूसरे ने लिखा, “दुआ की मम्मी अपने बेबी बंप के साथ भी कमाल लग रही हैं।”

एक और फैन ने लिखा, “वो छोटा सा बेबी बंप।” एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “आखिरकार! लगभग तीन महीने बाद उन्हें पोस्ट करते देखा।” वहीं एक और फैन ने लिखा, “दुआ की मम्मी अपने दूसरे बच्चे को ग्लोबली इंट्रोड्यूस कर रही हैं।”

इस साल की शुरुआत में दीपिका और उनके पति रणवीर सिंह ने एक जॉइंट इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया था कि वे दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। दीपिका ने अपनी बेटी दुआ पादुकोण सिंह की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह एक प्रेग्नेंसी टेस्ट पकड़े हुए नजर आ रही थी। टेस्ट में दो गुलाबी लाइनें साफ दिखाई दे रही थीं, जो पॉजिटिव रिजल्ट का संकेत होती हैं। तस्वीर में रणवीर और दीपिका दोनों के हाथ भी दुआ को प्यार से थामे हुए दिखाई दिए। दीपिका ने इस पोस्ट के साथ सिर्फ नजर वाले इमोजी शेयर किए थे।

Related Articles

Back to top button