4 दिन में 3 बार सांप ने डसा; महिला सुरक्षित: अस्पताल में भर्ती महिला बोली- सांप ने नहीं देवता ने काटा, घर जाकर करूंगी नागदेवता की पूजा

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Chhatarpur
  • The Woman Admitted To The Hospital Said The Snake Did Not Bite The Deity, I Will Go Home And Worship The Snake God

छतरपुरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

छतरपुर में एक अजीबो-गरीब मामला निकलकर सामने आया है। जहां 4 दिनों में लगातार तीन बार जहरीले सांप ने काटा/डसा है। बावजूद इसके सांप के काटने का कोई असर नहीं हुआ। वह आज भी जीवित है। जहां वह इसे ईश्वरीय चमत्कारा और दैवीय शक्ति मान रही है।

6 किलोमीटर दूर का मामला

मामला छतरपुर जिले के गुलगंज थाना क्षेत्र का है। जहां थाना क्षेत्र से महज 6 किलोमीटर दूरी पर स्थित कालिया की टपरिया गांव की एक 35 साल की महिला को सांप ने अलग-अलग दिनों में 3 बार काटा। महिला जिला अस्पताल में भर्ती है। डॉक्टर का कहना है कि महिला की हालत नार्मल है।

महिला जिला अस्पताल में भर्ती

कालिया की टपरिया की रहने वाली 35 साल की महिला विनई बाई पति मगन लाल यादव ने बताया कि शनिवार को वह घर में काम कर रही थी। तभी एक काले सर्प ने उसके पैर में काट लिया। पति ने गांव में झाड़-फूंक कराई, जिससे वह ठीक हो गई। अगले दिन रविवार को फिर सर्प ने काटा, फिर झाड़-फूंक कराई गई। तो वहीं सोमवार का गैप देकर मंगलवार को फिर सर्प ने पैर में काटा तो तीसरी बार फिर झाड़-फूंक कराई तो वह ठीक तो हो गई। लगातार स्नैक अटैक के चलते वह घबरा गई और उसकी हालत खराब हो गई। शरीर में अत्यधिक कमजोरी होने के कारण उसे जिला अस्पताल लेकर आए। भर्ती किया गया जहां उसका फीमेल मेडीसन वार्ड में इलाज चल रहा है।

3 बार काटा नहीं मरी देवता हैं सांप नहीं

महिला की मानें तो काटने वाला काला सर्प तकरीबन 5-6 फीट का है। जो बार-बार उसे काट रहा है। पहली बार उसने शनिवार की शाम काटा फिर रविवार को काटा फिर सोमवार को छोड़कर मंगलवार को काटा। महिला की मानें तो घर में और लोग भी है पर सर्प सिर्फ उसे ही काट रहा है। वह भी उसी पैर में 3 बार काट चुका है जो काटकर भाग जाता है। हमने और परिजनों ने उसे मारने का प्रयास नहीं किया। दरअसल वह सांप नहीं देवता स्वरूप हैं। तभी तो उनके काटने के बाद भी मुझे जहर का असर नहीं हुआ और मैं अब तक जीवित हूं।

पूजन पाठ कर मनाएंगे नाग देवता को

शनिवार, रविवार और मंगलवार को काटा सोमवार को शंकर जी के दिन नहीं काटा तो इस बात का प्रमाण है कि वह देवता ही हैं। जो हमें आगाह कर रहे हैं। अब हम उनकी शांति के लिए घर जाकर उनकी पूजन-पाठ करवाएंगे और क्षमा याचना करेंगे कि हमसे जाने-अनजाने में जो भी गलतियां हुईं। हों उन्हें माफ कर हमें अभयदान देकर आशीष दो।

सिर्फ उसे दिखाई देता सांप

महिला की मानें तो सांप सिर्फ उसे ही दिखाई देता है। परिवार/परिजनों में किसी और को नहीं और वह अब भी उसी के घर में ही मौजूद हैं। लेकिन ढूंढ़ने पर किसी को नहीं मिल पा रहे सिर्फ मुझे दिखाई दे जाते हैं।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button