30 सितंबर को निकालेगी 11 हजार मीटर की चुनरी यात्रा: 18 किमी पैदल चलकर मां खंडेरा वाली मैया को अर्पित करेंगे, शामिल होंगी पूर्व मुख्यमंत्री उमाभारती

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Raisen
  • Will Walk 18 Km And Offer It To Maa Khandera Wali Maiya, Will Include Former Chief Minister Uma Bharati

रायसेन4 घंटे पहले

30 सितंबर को 11000 मीटर की विशाल चुनरी यात्रा निकाली जाएगी जो रायसेन शहर से 18 किलोमीटर पैदल चलकर मां खंडेरा वाली माता को अर्पित की जाएगी। 11 सालों से माध्यम ग्रुप द्वारा विश्व की सबसे विशाल चुनरी यात्रा निकाली जाती है। जो इस साल चुनरी की लम्बाई 11000 मीटर की गई है। 30 सितम्बर को सुबह 11 बजे माता मंदिर साँची रोड से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्ग महामाया चौक, सागर तिराहे, मुखर्जी नगर, अर्जुन नगर से 18 कि.मी. पैदल चलकर खण्डेरा वाली माता रानी के चरणो मे अर्पित की जाएगी।

चुनरी यात्रा में लाखों की संख्या में माता के भक्त सम्मिलित होते है। माध्यम ग्रुप के संचालक एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जमना सेन ने बताया कि चुनरी यात्रा में माता के भक्त महिला पुरुष बच्चे, बुर्जुग माता मंदिर साँची रोड से चुनरी यात्रा निकाली जाती है जो रायसेन से 18 कि.मी. दूर खण्डेरा पहुँचकर माता रानी के चरणो में विशाल चुनरी अर्पित की जाएगी। इस वर्ष विशाल चुनरी पदयात्रा मे मुख्य अतिथि के रूप मे सम्मिलित होने जा रही है। मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती।

यह रहेंगे आकर्षण का केंद्र

  • चुनरी यात्रा मे हाथी, घोडा, भूत पार्टी, तासे, बेन्ड दोल अखाड़े केरल की झाकी, दुल-दुल घोडी एवं अनेक ऊट आकर्षित मन मोहक झांकिया सम्मिलित होगी। विगत वर्षो मे चुनरी पदयात्रा के ऊपर हेलीकाप्टर द्वारा फूलों की वर्षा की गई थी।
  • चुनरी यात्रा प्रथम वर्ष 3000 मीटर से प्रारंभ हुई जिसकी लम्बाई लगातार बढ़ती गई। दो वर्ष कोरोना के कारण छोटे स्तर पर निकाल कर चुनरी माता रानी के चरणों में अर्पित की इस बार आयोजक समिति द्वारा दावा किया है कि यह विश्व की सबसे लंबी चुनरी यात्रा है।
  • आयोजक समिति के जमुना सेन ने समस्त माता बहनो से अपील की है कि वह चुनरी यात्रा में भारी सोने, चांदी के जेवर पहनकर न आएं।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button