3 दिनी भारत जोड़ो उपयात्रा: छतरपुर जिला समन्वयक को ध्वज सौंपकर किया रवाना

[ad_1]
पन्ना2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

कांग्रेस नेता राहुल गांधी कन्या कुमारी से कश्मीर तक भारत जोडो यात्रा निकाल रहे हैं। जिसका उद्देश्य सभी वर्ग, धर्म, जाति, संम्प्रदाय के लोगों को एकजुट करके देश के विकास के लिए कार्य करना है। इसी उद्देश्य को लेकर यह यात्रा निकाली गई है। भारत जोड़ों यात्रा को सफल बनाने तथा पार्टी कार्यकर्ताओं में जागरूकता लाने एवं आम जनता से सीधे जुडने के लिए प्रदेश में उपयात्राएं निकाली जा रही है। जिस कड़ी में सिंगरौली से भारत जोडो उपयात्रा सतना पहुंची।
सतना से उपयात्रा का पन्ना मे प्रवेश हुआ। उक्त उपयात्रा का जिले मे तीन दिन भ्रमण हुआ। जिसमें तीसरे दिन अजयगढ़ जय स्तंभ चौक से ध्वज सेवा दल के कार्यकर्ताओं द्वारा लेकर यात्रा प्रारंभ की गई तथा यात्रा को जिला समन्वयक दिव्यारानी सिंह ने ध्वज बंधन करके प्रारंभ किया। यह यात्रा अजयगढ से कुअरपुर, बनहरी, झिन्ना, सबदुआ होते हुए मंडला पहुंची। मंडला मे जिले की सीमा पर संविधान तथा ध्वज को छतरपु जिले के जिला समन्वयक आबिद सिद्दीकी एवं राजनगर विधायक विक्रम सिंह नाती राजा को सौंपते हुए यात्रा को छतपुर के लिए रवाना किया गया। इस दौरान जिला समन्वयक दिव्यारानी सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा गरीबों, दलिताें, किसानों,अनाथों तथा सभी वर्गों एक साथ लेकर काम किया है। मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के खिलाफ हमेशा लड़ाई लड़ी जाएगी। जिले मे लगातार उपयात्राएं चलती रहेगी। अजयगढ़ से मंडला तक चली पदयात्रा में भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल रहें।
जिसमें मुख्य रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष शारदा पाठक, पूर्व विधायक श्रीकांत दुबे, पूर्व विधायक फुंदर चौधरी, केशव प्रताप सिंह, दीपचंद्र अग्रवाल सेवादल अध्यक्ष राम बहादुर पुरुषोत्तम पिड़हा, एडवोकेट अरविन्द खरे, मनोज सेन, अंकित शर्मा, वैभव थापक, धूराम, अशरफ खान शेख मोहम्मद प्रेम नारायण यादव, सफी चाचा, पूर्व विधायक फुंदर चौधरी, मुकेश जैन, शिवजीत सिंह, मार्तंड सिंह बुंदेला, रामा बुंदेला, पुष्पेंद्र सिंह परमार, शशीकांत दिक्षित, अंकित शर्मा, सौरभ पटेरिया, जीवनलाल सिद्धार्थ, सेवालाल पटेल, संजय पटेल, भरत मिलन पांडेय पूर्व जनपद अध्यक्ष, जुबेर खान, डीके दुबे, नरेंद्र सिंह परिहार, मृगेंद्र सिंह गहरवार, जगतपाल सिंह, मनोज सेन, श्रीमती अनुपमा खरे, अबरार खान, राकेश शर्मा, राकेश गर्ग, शंकर द्विवेदी, अक्षय तिवारी, पवन जैन, रेहान मोहम्मद, रियासत खान, सहित हजारों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं समाजसेवी मौजूद रहे।

Source link