3 जनवरी को निर्वाचन नामावली का होगा प्रकाशन: शहडोल में कुल 7,47,293 मतदाता, 3,76,897 पुरूष और 3,57,202 महिलाएं हैं शामिल

[ad_1]
शहडोल13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में आज बुधवार को जिले के मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 के संबंध में पत्रकारवार्ता का आयोजन हुआ। जहां मीडिया से जानकारी साझा करते हुए संयुक्त कलेक्टर दिलीप पाण्डेय ने बताया कि, जिले में 5 जनवरी 2022 की स्थिति में 83-ब्यौहारी में 265892, 84-जयसिंहनगर में 242469 व 85-जैतपुर में 237932 मतदाता हैं।
जिसमें 382980 मेल और 364303 फीमेल व 10 टीजी मतदाता हैं। इस दौरान जानकारी दी गई कि, जिले में 18 से 19 वर्ष तक के 5451, 20 से 29 वर्ष के 161446, 30 से 39 वर्ष के 214538, 40 से 49 वर्ष 146638, 50 से 59 वर्ष के 107782, 60 से 69 वर्ष के 62330, 70 से 79 वर्ष तक के 27579 वहीं 80 से अधिक उम्र के 8309 मतदाता हैं।
भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 9 नवंबर को एकजाई प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन व 9 से 8 दिसंबर तक दावे आपत्ति दर्ज करना, 12, 13, 19, 20 नवंबर को विशेष कैंप की तिथि व 26 दिसंबर को दावे आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा। जिसके बाद 3 जनवरी 2023 दिन मंगलवार को निर्वाचन नामावली का अंतिम प्रकाशन किया होगा।

Source link