3 निरीक्षक और 17 उपनिरीक्षकों के हुए तबादले: भाजपा जिला मंत्री पर कार्यवाही करने वाले सुनील खेमरिया हुए लाइन अटैच, अमित भदौरिया होंगे कोतवाली TI

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Shivpuri
  • Sunil Khemaria, Who Took Action On BJP District Minister, Became Line Attached, Amit Bhadauria Will Be Kotwali TI

शिवपुरीएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

शिवपुरी एसपी राजेश सिंह चंदेल ने मंगलवार की देर शाम जिलेभर के थानों में बड़ा फेर बदल किया। कोतवाली टीआई सुनील खेमरिया को कोतवाली से हटाकर लाइन हाजिर किया है। कोतवली टीआई को हटाने के पीछ का कारण सोमवार की रात भाजपा जिलामंत्री मुकेश चौहान के खिलाफ एफआइआर दर्ज बताया जा रहा है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। उनके स्थान पर बदरवास में पदस्थ निरीक्षक अमित भदौरिया को कोतवाली की कमान सौंपी गई। वहीं बदरवास टीआई अनिल भारद्वाज को बनाया गया है।

महिला थाना प्रभारी पूनम सविता को हटाकर मायापुर थाने भेजा गया। उनके स्थान पर उपनिरीक्षक कोमल परिहार को महिला थाने का प्रभार दिया गया है। वही देहात थाने से बलविन्दर डिलंन को हटाकर पोहरी थाना प्रभारी बनाया गया है। वही उपनिरीक्षक रामानंद पचौरी को नरवर से सीहोर, राघवेन्द यादव को सीहोर से सुनारी चौकी, मुकेश दूबोलिया को सुनारी से कोतवाली, संतोष भार्गव को पुलिस लाइन से अमोला थाना, बैजनाथ मिश्रा को कोलारस से चौकी प्रभारी अमोलपठा, नीरज राणा को अमोलपठा से करैरा, रघुवीर धाकड़ को देहात से गोवर्धन, रूपेश शर्मा को गोवर्धन से पोहरी, विवेक यादव को छर्च से सिरसौद, योगेन्द्र सेंगर को छर्च से सिरसौद, राजेन्द्र शर्मा को सिरसौद से नरवर, प्रियंका पराशर से साइबर सैल से भौती, भावना राठौर को पिछोर से कोतवाली भेजा गया है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button