नेपानगर नगर पालिका अध्यक्ष सम्मेलन: भाजपा-कांग्रेस के पास बराबर पार्षद, भाजपा ने दो निर्दलीय पार्षदों वापस पार्टी में लिया

[ad_1]

बुरहानपुर (म.प्र.)5 मिनट पहले

नेपानगर नगर पालिका अध्यक्ष के लिए सम्मेलन सुबह 11 बजे से औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में शुरू हुआ। नगर के 24 वार्ड के पार्षद नपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष का चयन करेंगे। कांग्रेस भाजपा दोनों के पास पार्षदों की संख्या 50-50 हो गई है। दरअसल, चुनाव में कांग्रेस को 12 वार्डों में जीत मिली थी जबकि भाजपा को 10 वार्ड में। 2 निर्दलीय चुनाव जीते थे जो भाजपा से ही बागी होकर चुनाव लड़े थे। पार्टी ने उन्हें मनाकर वापस ले लिया। ऐसी स्थिति में दोनों पार्टियों के पास पार्षदों की संख्या 12-12 हो गई है।

दरअसल, भाजपा से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ी बसंती बाई उईके ने पहले ही भाजपा को समर्थन दे दिया था। वहीं दूसरी बागी प्रत्याशी सरला प्रवीण काटकर और पूर्व सांसद प्रतिनिधि प्रवीण काटकर को भी पार्टी ने वापस ले लिया है।

नपाध्यक्ष सम्मेलन के ऐनवक्त भाजपा की ओर से जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने पत्र जारी कर कहा कि प्रदेश नेतृत्व व पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा के पश्चात पार्टी से निष्कासन रदद् कर पार्टी में सदस्यता पुनः वापस बहाल कर दी गई है। उन्होंने कहा पार्टी में आस्था प्रकट करते हुए सरला काटकर ने नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के चुनाव में पार्टी को पूर्ण सहयोग देने का निर्णय लिया है।

तीर्थ दर्शन से वापस लौटे कांग्रेस पार्षद

चुनाव परिणाम सामने आने के बाद से ही तीर्थ दर्शन पर गए 12 कांग्रेसी पार्षद सम्मेलन के समय नेपानगर पहुंचे। यहां एसडीएम ज्योति शर्मा ने 24 पार्षदों को शपथ दिलाई। खास बात यह है कि भाजपा की ओर से आखिरी समय तक भी अध्यक्ष पद के लिए किसी का नाम अधिकृत रूप से घोषित नहीं किया गया। इसलिए यह मुकाबला खासा रोचक हो गया है।

फैक्ट फाइल

  • नगर में 24 वार्ड
  • 12 वार्ड में कांग्रेस जीती
  • 10 सीट भाजपा को मिली
  • 02 निर्दलीय जीतकर आए थे, वापस भाजपा में शामिल
  • 11 बजे से शुरू हुई सम्मेलन की प्रक्रिया

यह पार्षद करेंगे अध्यक्ष के लिए वोटिंग

कांग्रेस- अनीषा राजेष पटेल, वर्षा षांताराम ठाकरे, प्रदीप मिसाल, सपना कैलाष पटेल, अंबादास सोनवणे, रूपाली सावकारे, योगिता राजू पाटिल, भारती विनोद पाटिल, विनोद पाल, जितेंद्र पाटिल, श्रावण्या पंकज कुमार, रतन सिंह बंड्या।
भाजपा- रमेष कैथवास, योगेष कुमार, पुंडलिक महाजन, मीना राजेष चौहान, चंचला विजय यादव, गिरीष कुमार निगम, सुषमा मीठाराम, थानसिंग मीठाराम, प्रतिभा मोरे, वैषाली सुजीत पाटिल।

भाजपा समर्थित- बसंती बाई उई, सरला काटकर का भाजपा को समर्थन।

नेपानगर नगर पालिका में अब तक यह रह चुके हैं नपाध्यक्ष

  • जगविंदर सिंह जॉली, कांग्रेस- 14 फरवरी 2000 से 13 फरवरी 2005
  • सोहन सैनी, कांग्रेस-14 फरवरी 2005 से 13 फरवरी 2009
  • मधु चौहान, भाजपा-13 अगस्त 2012 से 12 अगस्त 2017
  • राजेष चौहान, भाजपा-30 अगस्त 2017 से 29 अगस्त 2022

अध्यक्ष के लिए इनकी दावेदारी

कांग्रेस से भारती विनोद पाटिल, भाजपा से मीना राजेश चौहान ने एसडीएम के समक्ष दावेदारी प्रस्तुत की। वोटिंग के आधार पर अध्यक्ष का चयन होगा।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button