लापरवाह पंचायत कर्मियों पर कार्रवाई: नर्मदापुरम जिले के इन कामचोर अधिकारी-कर्मचारियों की वेतनवृद्धि रोकी, नोटिस किए जारी

[ad_1]
नर्मदापुरमएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

नर्मदापुरम जिले में ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं में लापरवाही बरतने वाले एक दर्जन से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई। जिला पंचायत सीईओ ने 8 सहायक विकास विस्तार अधिकारी एवं पंचायत समन्वयक अधिकारियों की 2 वेतनवृद्धि रोक दी। 11 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस दिए।
शनिवार को जिला पंचायत सीईओ मनोज सरियाम ने विभागीय समीक्षा की। प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यो में प्रगति न होने के कारण की गई है। बैठक के दौरान सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक यंत्री एवं उपयंत्रीयों को भी निर्देश दिए गए है कि यदि मनरेगा योजनांतर्गत प्रतिदिवस सक्रिय श्रमिकों के विरूद्ध न्यूनतम 20 प्रतिशत श्रमिकों को रोजगार प्रदाय नहीं होता, पंचायतों में श्रम मूलक कार्य नहीं खोले जाते है व पूर्ण कार्यों की पोर्टल पर पूर्णता दर्ज नहीं की जाती है तो जिम्मेदार अधिकारी के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। सीईओ सरियाम ने जिले के 11 कर्मचारियों को कारण बताओं सूचना पत्र जारी किए। एक सप्ताह में प्रगति न आने पर उक्त कर्मचारियों के विरूद्ध निलंबन की कार्रवाई का कहा। 08 सहायक विकास विस्तार अधिकारी एवं पंचायत समन्वयक अधिकारियों की 02 वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकी गई।
Source link




