पुलिस लाइन में अधिकारी-कर्मचारियों ने किया शस्त्र पूजन: तलवार से एसपी ने काटा शगुन का कद्दू और महिला एएसपी ने भी चलाई बंदूक

[ad_1]
खंडवा36 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

पुलिस विभाग हो या वन विभाग दोनों ही जगह दशहरे के उपलक्ष्य में अफसरों से लेकर सिपाहियों ने शस्त्र पूजा की। इससे पहले डीआरपी लाइन में मां की आराधना हुई। हवन के बाद एसपी विवेक सिंह ने शगुन के रूप में तलवार से कद्दू काटा। उसके बाद कंधे पर बंदूक रखकर डीआरपी लाइन के मैदान में ही हर्ष फायर किए। एएसपी सीमा अलावा व इंदौर से कानून व्यवस्था संभालने के लिए शहर आए डीएसपी राजेंदर सिंह ने भी हर्ष फायर किए। इस दौरान मैदान में सीएसपी पूनमचंद्र यादव, आरआई पुरुषोत्तम विश्नोई सहित अन्य पुलिस अफसर व कर्मचारी मौजूद थे।
आरआई के अनुसार शस्त्रागार में रखे शस्त्रों की पूजा करने के बाद वाहनों की भी पूजा की गई। इसी तरह, वन परिक्षेत्र कार्यालय खंडवा में वन विभाग के अफसरों ने शस्त्र पूजा की। पूजा के दौरान रेंजर नितिन राजौरिया, डिप्टी रेंजर सूर्यकांत टंगुरिया, संतोष दहाड़े, अनिल तिवारी, कन्हैयालाल वर्मा, वन रक्षक दीपेश दांगोरे, मयंक चौबे, आशीष शर्मा, अमित मिश्रा, दिनेश चौहान मौजूद थे।
Source link