घरेलू कलह के चलते महिला ने पिया एसिड: मुंह से धुंआ निकलता देख डॉक्टर ने किया भोपाल रेफर, पुलिस को बयान नहीं दे पाई महिला

[ad_1]
राजगढ़ (भोपाल)5 घंटे पहले
राजगढ़ के नरसिंहगढ़ में घरेलू विवाद के चलते महिला ने एसिड पी लिया। महिला की बिगड़ती हालत को देखते हुए पति और पड़ोसी उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां महिला के मुंह से धुआं निकलता देख डॉक्टरों ने उसे भोपाल रेफर कर दिया। मामले की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला का बयान लेने की कोशिश की, लेकिन वह बयान देने की हालत में नहीं है।
ये है मामला
नरसिंहगढ़ के संजय नगर में रहने वाली रामा बाई कुशावाह (22) ने बुधवार को दोपहर करीब 3 बजे एसिड पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। महिला की तबीयत बिगड़ने पर महिला का पति रिंकू कुशवाह और पड़ोसी उसे गंभीर हालत में नरसिंहगढ़ अस्पताल में इलाज के लिए लाए, जहां महिला के मुंह से धुआं निकल रहा था।
नरसिंहगढ़ पुलिस और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और उन्होंने महिला के बयान लेने की कोशिश की, लेकिन महिला की हालत ज्यादा खराब होने पर वह बयान देने की स्थिति में नहीं थी। इसलिए डॉक्टर ने उसे तत्काल भोपाल के लिए रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि घरेलू कलह की वजह से महिला ने एसिड पिया है। फिलहाल महिला ने एसिड क्यों पिया है? अभी इसके कारण का पता नहीं चल सका है।
Source link